Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

असल बात न्युज  केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर प्रबंधन क...

Also Read

असल बात न्युज 

केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर प्रबंधन करने के दिए निर्देश




भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम नगपुरा के कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर चौधरी ने नगपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल अंतर्गत आत्मानंद स्कूल प्रांगण नगपुरा, हेलीपेड स्थल, पार्किंग स्थल एवं रेस्ट हॉउस नगपुरा का अवलोकन किया एवं आवश्यक सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेय जल, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम अरविंद एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।