Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय विद्यार्थियों ने पर्यावरण रक्षा के लिए जैवविविधता के अनिवार्यता को समझा

  भिलाई. असल बात news.   स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में वनस्पत्ति शास्त्र एवं ग्रीन ऑडिट कमेटी के संयुक्त तत्वा...

Also Read

 

भिलाई.

असल बात news.  

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में वनस्पत्ति शास्त्र एवं ग्रीन ऑडिट कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु छातागढ ले जाया गया।

शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्यों बताते हुये जया तिवारी विभागाध्यक्ष वनस्पत्तिशास्त्र ने बताया शैक्षणिक भ्रमण से  छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है जो कक्षा में पढ़ाये गये सिद्धांतो को समझने में मदद करेगा साथ ही विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के एतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी  वे पारिस्थितिक तंत्र, खाद्य श्रृंखला तालाब का पारिस्थितिक तंत्र एवं प्रदूषण से जुडे़ तथ्यों की जानकारी के साथ पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जैव विविधता की आवश्यकता को समझ पायेंगे।

छातागढ़ में विद्यार्थियों ने बायोगैस के उपयोग को समझा जो पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है साथ ही ऊर्जा के नवीनीकृत साधन के रूप में उसका महत्वपूर्ण स्थान है। विद्यार्थियों ने शिवनाथ नदी के तट पर स्थित छातागढ़, बाबा मंदिर का दर्शन किया। छातागढ़ के  मंदिर का  एतिहासिक व धार्मिक महत्व है।

विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के एतिहासिक धरोहर को जाना यह मंदिर 2500   साल पुराना है। दुर्ग के राजा जगतपाल ने मंदिर का निर्माण किया व नित्य पूजा करने पहुँचते थे। मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा है। शिवनाथ नदी के किनारे बसे इस मंदिर में हजारों श्रद्धालू प्रतिवर्ष आते है। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों ने अपने विषय का व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ स्थल के सांस्कृतिक व एतिहासिक महत्व जाना। जो उन्हे अपने विषय  के बारे में गहराई से समझने में मदद करता है।

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा व प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए वनस्पत्ति विभाग को बधाई दी व कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थी कक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान से बाहर निकल व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते है। विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित होती है साथ ही शिक्षकों व छात्रों के बीच समझ बढ़ती है। शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल हुए।