Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्राम खुथरेल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर

  दुर्ग, भिलाई . असल बात न्यूज़.    ग्राम खुथरेल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर वैशाली नगर महाविद्यालय भिलाई एवं सुराना कॉलेज दुर्ग के सं...

Also Read





 दुर्ग, भिलाई .

असल बात न्यूज़.   

ग्राम खुथरेल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर वैशाली नगर महाविद्यालय भिलाई एवं सुराना कॉलेज दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के पांचवें दिवस में राष्ट्रीय सेवा योजना कि राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ नीता वाजपेई  की उपस्थिति हुई. राज्य एनएसएस अधिकारी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की भुरी भुरी प्रशंसा की उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के बारे में बताया राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लाभ बताएं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना में जुड़कर आप अपने करियर को किन ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं.

 उन्होंने ऐसे अनेक स्वयंसेवकों का उदाहरण बताया जो अपनी पढ़ाई करते हुए ही आज राष्ट्रीय सेवा योजना के चलते शासकीय सेवा में रहते हैं साथ ही राज्य NSS अधिकारी ने सभी लोगों के मन में उठने वाले प्रश्नों को बताया और उनका जवाब भी दिया इस अवसर पर बालोद जिला की जिला संगठन डॉक्टर लीना साहू भी उपस्थित रही जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दोनों कार्यक्रम अधिकारी डॉ चांदनी मरकाम एवं डॉ उमेश वैद्य को दी अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य एनएसएस अधिकारी को अपने बीच पाकर स्वयंसेवकों के मन में अत्यधिक उत्साह का अवसर रहा है.

बौद्धिक परिचर्चा के सत्र पर मंच पर शिविर दलनायिका पलक सिंह दलनायक मनीष, दामिनी साहू, प्रीति पटेल, आदित्य के साथ अनेक स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।