Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर बधाई दी

    नई दिल्ली  . असल बात न्यूज़.  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश म...

Also Read

 

 नई दिल्ली  .
असल बात न्यूज़. 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “दुर्गा पूजा के पावन अवसर परमैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह भक्ति का पर्व है और चेतना के उच्च स्तर पर पहुंचने की हमारी आध्यात्मिक यात्रा का प्रतीक हैं। यह पर्व देवी दुर्गा के प्रति पूर्ण आस्था व्यक्त करने और सभी धर्मों में एकता एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने का अवसर है। 

आइए, हम प्रार्थना करें कि मां दुर्गा हमें एक न्यायपूर्णसंवेदनशील और समतापूर्ण समाज बनाने के लिए शक्तिसाहस और दृढ़ संकल्प प्रदान करें।

महाशक्ति की उपासना के इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सर्वोच्च सम्मान और आदर का व्यवहार करने का संकल्प लें।