रायपुर . असल बात न्यूज़. देश कीराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंच गई है. वह यहां लगभग 11:20 पर...
रायपुर .
असल बात न्यूज़.
देश कीराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंच गई है. वह यहां लगभग 11:20 पर रायपुर विमानतल पर पहुंची.. यहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया.
देश क़ी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर विमानतल पर पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया
*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि जारी करेंगी और इस योजना के हितग्राहियों से चर्चा करेंगी
*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के साथ ही आईआईटी भिलाई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष यूनिवर्सिटी नवा रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
*राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशंवत कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने भी श्रीमती मुर्मू का स्वागत किया।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


