Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कातुलबोर्ड मार्ग में सडक किनारे खडे कंडम वाहनो से आम नागरिको को आवागमन में हो रही परेशिनायो एवं सड़क दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए की गई कार्यवाही

दुर्ग कातुलबोर्ड मार्ग में सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किग में खडी वाहन एवं कुल-16 कण्डम वाहनों को  क्रेन से हटाया गया  4 दिन तक ल...

Also Read

दुर्ग


कातुलबोर्ड मार्ग में सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किग में खडी वाहन एवं कुल-16 कण्डम वाहनों को  क्रेन से हटाया गया 

4 दिन तक लगातार कण्डम वाहनो को हटानें एवं नो पार्किग की गई कार्यवाही

इसी प्रकार विगत दिनो दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गो मे खड़ी बसो पर की गई थी कार्यवाही

          पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं श्री सतीष ठाकुर, श्री सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात* के मार्ग दर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले और ऐसे वाहन जो सड़क दुर्घटना होने की स्थिति निर्मित करते है ऐसे वाहनों को संज्ञान में लेते हुए  लगातार की जा रही कार्यवाही।


       यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा धमधा नाका अण्डर ब्रिज से झरोखा पैलेस के बीच में सड़क किनारे बहुत से कण्डम गाडियों खडी होने पर एवं सड़क पर वाहन पार्क  से आम नागरिको के आवागमन में हो रही परेशानियों तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति निर्मित ना हो को देखते हुए  विगत 04 दिनो से की गई कार्यवाही, उक्त कार्यवाही यातायात मे जोन प्रभारी आकाश गंगा निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया, उनि. राजकरण सिंह, सउनि. राजकुमार दुबे, आरक्षक महेश यादव, राहुल सोनी एवं हमराह स्टॉफ के द्वारा कुल-16 कण्डम गाडियों को क्रेन के माध्यम से हटाया गया एवं सड़क पर खडी वाहनो पर नो पार्किग की कार्यवाही की गई एवं वाहन के मालिको को सडक पर वाहन नहीं खडा करने समझाईस दी गई। 


    इसी प्रकार विगत दिनो दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गो पर सडक किनारे खडी बस मालिकों पर नो पार्किग की कार्यवाही की गई थी यह कार्यवाही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर जारी रहेगा