Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला संपन्न

असल बात न्यूज  प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला संपन्न दुर्ग, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में आज बलराम जयंती पर आयोजित कृष...

Also Read

असल बात न्यूज 

प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला संपन्न





दुर्ग, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में आज बलराम जयंती पर आयोजित कृषक दिवस में प्राकृतिक खेती एवं गौ आधारित खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान खेत में बनाये जाने वाले बीजामृत, जीवामृत का जिवंत प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती अजिता साहू एवं कृषक श्री लवन साहू को जैविक खेती में विशेष योगदान हेतु सम्मान प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री योगेन्द्र कुमार साहू, ग्राम चींदक के उप सरपंच श्री सुरेन्द्र कुमार साहू, श्री चेतन देवांगन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन सहित 50 से अधिक किसान भाई मौजूद थे।