Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सहा. प्राध्यापक डॉ. दिनेश सोनी को डॉक्टरेट ऑफ फिलासफी की उपाधि

भिलाई. असल बात news.     इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर के सहा. प्राध्यापक वाणिज्य डॉ. दिनेश सोनी को हेमचंद यादव वि...

Also Read

भिलाई.

असल बात news.   

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर के सहा. प्राध्यापक वाणिज्य डॉ. दिनेश सोनी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ,दुर्ग के दीक्षांत समारोह में विद्यावचास्पति ( डॉक्टरेट ऑफ फिलासफी) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन 07 अगस्त 2024 को किया गया जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल एवम कुलाधपति महामहिम श्री रमेन डेका  ने की। मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी थे। डॉ दिनेश सोनी  का शोध का विषय "छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण गरीबी तथा बेरोजगारी में मनरेगा के भूमिका"-( कबीरधाम जिले के विशेष संदर्भ में ) था। इनके शोध निर्देशक डॉ के. एल. राठी (सहा. प्राध्यापक, डॉ वामन वासुदेव पाटणकर कन्या महाविद्यालय) तथा सह निर्देशक डॉ आर पी अग्रवाल( प्राचार्य , कल्याण महाविद्यालय, भिलाई)  हैं।

डॉ दिनेश सोनी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम तथा महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक, अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।