Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कृषि विज्ञान केन्द्र की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

असल बात न्यूज  कृषि विज्ञान केन्द्र की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा 2...

Also Read

असल बात न्यूज 

कृषि विज्ञान केन्द्र की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन



दुर्ग, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा 20 अगस्त 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विजय जैन ने बताया कि वर्तमान में देश में 731 कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों के आय में वृद्धि हेतु निरंतर कार्य कर रहे है। भारत में पहला कृषि विज्ञान केन्द्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा 21 मार्च 1974 को पुडुचेरी में किया गया था। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 27 कृषि विज्ञान केन्द्र स्थापित किये गये। दुर्ग जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग की स्थापना वर्ष मार्च 2017 में हुई है। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग द्वारा प्रमाणिक जैविक खेती को बढ़ावा देने, धान फसल उत्पादन में लागत कम करने हेतु विभिन्न तकनीकों, महिला सशक्तीकरण, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा, आय के अतिरिक्त साधन के रूप में बटेर पालन, मशरूम उत्पादन आदि को लघु उद्योग के रूप में स्थापित कर जिले के कृषकों के आय में वृद्धि हेतु प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित 35 कृषकों ने भाग लिया।