Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुखद खबर,छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के पलट जाने की खबर, तीन के निधन और 40 के घायल होने की आशंका

    छत्तीसगढ़.  असल बात न्यूज़.      फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने की गंभीर दुर्घटना हो गई है...

Also Read

 



 छत्तीसगढ़.

 असल बात न्यूज़.    

 फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने की गंभीर दुर्घटना हो गई है. इसमें तीन लोगों का दिखाओ आसान और 40 लोगों के जख्मी हो जाने की खबर है.जो जानकारी मिली है इसमें छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालु सवार थे. घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है. असल बात न्यूज़ के द्वारा दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है और हम वहां से आपको पूरी जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे. बस में सवार श्रद्धालु अपने घर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे तब यह दुर्घटना हो गई है.

छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्री माता वैष्णाे देवी के दर्शन करने के बाद अपने घर छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, तब यह दुर्घटना हो गई है। माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी लग गई और यह दुर्घटना हो गई. उक्त दुर्घटना रात के लगभग 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही थी उस समय बस में सवार ज्यादातर यात्री सो रहे थे. घायलों में दो बालिकाएं भी शामिल बताई जा रही हैं जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है. बस में दुर्ग रायपुर बिलासपुर के श्रद्धालु सवार थे.

बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए है।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने भी दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा घायलों के कुशल मंगल और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

Update.

नई दिल्ली.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुए हादसे में घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए एक टीम रवाना किया है।

छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह पलट गई थी। दुर्घटना में तीन के निधन सहित 40 लोग घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली से ही घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने व उत्तरप्रदेश सरकार से समन्वय हेतु विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लखनऊ भेजा है। टीम में अन्य विधायकों सहित आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया हादसे में घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं एवं उच्चाधिकारियों को भी इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।