Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम क्षेत्र अंतर्गत वन परिसर में बर्ड सर्वे की तैयारी जोरों पर

कवर्धा भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा अंतर्गत पहली बार 8 जून से 10 जून तक बर्ड सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसके संबंध में विज्ञापन पूर्व में ही...

Also Read

कवर्धा








भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा अंतर्गत पहली बार 8 जून से 10 जून तक बर्ड सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसके संबंध में विज्ञापन पूर्व में ही जारी किया जा चुका है एवं इसमें भाग लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक भी जारी किया गया था जिसका उपयोग करते हुए कुल 166 व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन पूर्ण किया गया है। पूरे भारत वर्ष से पक्षी प्रेमियों द्वारा भोरमदेव बर्ड सर्वे में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 मई रखी गई थी। 

भोरमदेव अभ्यारण्य द्वारा बर्ड सर्वे हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें समस्त पक्षी प्रेमियों जिनके द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी को ग्रुप में शामिल किया गया है। इस हेतु समस्त आवेदकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुल्क जमा करने हेतु आवश्यक बैंक विवरण उपलब्ध कराया गया है। शुल्क जमा करने के उपरांत ही भोरमदेव बर्ड सर्वे में भाग लिया जा सकता है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 रखी गई है। अब तक लगभग 40 पक्षी प्रेमियों के द्वारा शुल्क जमा किया जा चुका है। भोरमदेव अभ्यारण्य के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी बर्ड सर्वे हेतु आवश्यक तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं।