Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भीषण गर्मी से बचाव हेतु निगम भिलाई ने चलाया अभियान

भिलाई भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा भीषण गर्मी एवं लू से बचने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बचाव हेतु बस्तीयों में ...

Also Read

भिलाई




भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा भीषण गर्मी एवं लू से बचने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बचाव हेतु बस्तीयों में पाॅपलेट वितरण किया जा रहा है। गर्मी से राहत देने के लिए अलग-अलग स्थानो पर शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है। जिससे नागरिको को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।

     निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने गर्मी से बचाव के दिशा-निर्देशो को लोगो तक अधिक से अधिक पहुंचाने व उन्हे जानकारी देने को कहा है। जिसके लिए प्रमुख रूप से ध्यान देने योग्य बाते है।

लू के लक्षणः-

1. सिर में भीरीपन और दर्द का अनुभव होना।

2. बुखार के साथ मुंह का सूखना।

3. चक्कर और उल्टी आना।

4. कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना।

5. शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का ना आना।

6. अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना।

7. भूख ना लगना।

8. बेहोश होना। 

लू से बचने के घरेलू उपायः-

1. गर्मी के दिनो में हल्का भोजन करें।

2. किसी प्रकार की दवा की जगह ऐसे फल ज्यादा ले, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।

3. लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरो के तलवों पर मालिश करें।

4. भीषण गर्मी में चाय काफी के स्थान पर समय-समय पर नीबू पानी/शिखंजी/लस्सी पेय पदार्थ को अधिक प्राथमिकता दें।

5. दिन में कम से कम दो बार ठंडे पानी से स्नान करें।

6. घूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह से बांध लें।

7. अधिक पसीना आने की स्थिति में ओ.आर.एस. घोल पीयें।

8. प्रारंभिक सलाह के लिए उल्टी, सर दर्द, तेज बुखार की दशा में निकट के अस्पताल अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जरूरी सलाह लिया जावे।


 संलग्न-फोटो                                                   जनसम्पर्क अधिकारी