Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई से आयोजित विशेष लोक अदालत में निपटाए जाएंगे दुर्ग जिले के भी 22 प्रकरण

  दुर्ग .  असल बात न्यूज़.       उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में  29 जुलाई से 03 अगस्त तक 'विशेष लोक अदालत" का आयोजन अखिल भारतीय स्त...

Also Read

 



दुर्ग .

 असल बात न्यूज़.    

 उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में  29 जुलाई से 03 अगस्त तक 'विशेष लोक अदालत" का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है। इसमें  सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में निराकृत किये जाने हेतु दुर्ग जिले से संबंधित  22 प्रकरणों को चिन्हांकित किया गया है।

 सूची में  "विशेष लोक अदालत" हेतु चिन्हांकित प्रकरणों हेतु प्री-सीटिंग, जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में आयोजित की जा रही है। जिसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश द्वारा प्रकरण के उभयपक्षों के मध्य आपसी सहमति से राजीनामा का प्रयास किया जावेगा। चिन्हांकित प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित प्री-सीटिंग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग की ओर से पक्षकारों को प्री-सीटिंग में उपस्थित होने हेतु सूचना पत्र प्रेषित किया जा रहा है।