Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत बर्ड सर्वे का आयोजन 4 जून से

कवर्धा भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यारण ने एक महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्र है जो की कान्हा टाइगर रिजर्व एवं अचानक मर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित है...

Also Read

कवर्धा








भोरमदेव वन्य प्राणी अभ्यारण ने एक महत्वपूर्ण संरक्षित क्षेत्र है जो की कान्हा टाइगर रिजर्व एवं अचानक मर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित है। भोरमदेव वन्य प्राणी अभयारण्य 351 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां पर विभिन्न प्रकार के वन्य जीव जंतु एवं पादप बहुतायत में पाए जाते हैं। भोरमदेव अभ्यारण में पाए जाने वाले जीव जंतुओं का सर्वे जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के द्वारा कराया गया था। सर्वे में संकलित जानकारी एवं पाए जाने वाले जीव जंतुओं की विस्तृत जानकारी का प्रकाशन वर्ष 2018 में फौना ऑफ भोरमदेव वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी छत्तीसगढ़ नामक किताब के माध्यम से किया गया है। इस प्रकाशित किताब में 629 प्रकार के विभिन्न जीव जंतुओं का भोरमदेव अभ्यारण्य में पाया जाना बताया गया है। इसमें भी 195 पक्षी प्रजातियों का भोरमदेव अभ्यारण्य वास स्थान है। इन पक्षियों में मोर, तोता,कोयल, उल्लू किंगफिशर, बी ईटर, बारबेट, वुडपैकर, बुलबुल, फ्लाइकेचर, ड्रोंगो ईगल आदि प्रकार के पक्षी भोरमदेव अभ्यारण में निवास करते हैं।

इन पक्षियों की उपस्थिति की निरंतर पुष्टि हेतु एवं किसी अन्य नए पक्षी के संबंध में जानकारी एकत्र करने हेतु समय-समय पर बर्ड सर्वे कराए जाने की आवश्यकता होती है। बर्ड सर्वे में पक्षियों के संबंध में विशेष ज्ञान रखने वाले पक्षियों को देखकर, आवाज सुनकर एवं उड़ने के अंदाज को देखकर पहचानने वाले योग्य व्यक्तियों की आवश्यकता होती है। बर्ड सर्वे के दौरान अभयारण्य के अंदर पूर्व निर्धारित पैदल गस्ती मार्ग पर सुबह एवं शाम को गस्ती करते हुए पक्षियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर दर्ज किया जाता है। इस दौरान पक्षियों को देखने हेतु बॉनोक्युलर का उपयोग किया जाता है साथ ही पक्षियों के फोटोग्राफ्स भी लिए जाते हैं। 

इस वर्ष भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत बर्ड सर्वे का आयोजन 4 जून से 6 जून 2024 के मध्य किया जा रहा है। यह आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। इस सर्वे में कोई भी व्यक्ति जो बर्ड वाचिंग का शौक रखते हो एवं पक्षियों के संबंध में उन्हें पहचान के संबंध में विशेष ज्ञान रखते हो वह भाग ले सकते हैं। भाग लेने हेतु व्यक्ति को 15 मई 2024 के पूर्व पंजीयन करवाना होगा। पंजीयन ऑनलाइन किया जाना है, पंजीयन हेतु क्यूआर कोड को स्कैन कर लिंक खोलें और पंजीयन करें। पंजीयन अवधि पूर्ण होने उपरांत भोरमदेव बर्ड सर्व समिति के द्वारा सर्वे में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को भाग लेने हेतु पृथक से सूचना दी जाएगी एवं चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपए जमा करना होगा। भोरमदेव बर्ड सर्व 2024 का शुभारंभ 4 जून 2024 को नीलाम हाल कवर्धा में किया जाएगा। 5 जून को प्रातः एवं शाम को फील्ड सर्वे का कार्य संपन्न किया जाएगा एवं 6 जून को प्रतिभागियों द्वारा एकत्र की गई जानकारी फोटोग्राफ्स आदि वन विभाग को प्रदाय किये जाने उपरांत समापन किया जाएगा