Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध शराब बिक्री करने वाले चढे पंडरिया पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन मदिरा जप्त, आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही

कवर्धा                          विवरण-  श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को ...

Also Read

कवर्धा                         


विवरण-  श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अवैध शराब, जुआ सट्टा पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है,इसी तारतम्य में थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 30.03.2024 को जरिए मुखबिर सूचना मिली, एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल से अवैघ रूप से शराब का बिक्री करने ले जा रहा है , सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर थाना प्रभारी पंडरिया को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया कि मुखबीर सूचना आधार पर कुकदूर तिराहा पंडरिया पास पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में आरोपी रामफल साहू पिता धनीराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी प्राणकांपा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम छ.ग. को पकडा गया जिसके कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन मदिरा (कुल 2.700 बल्क लीटर)बरामद हुआ आरोपी से उक्त शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी का कृत्य 34(1)ख आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विरूध आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। 

 उक्त कार्यवाही में प्रआर. बलेश धुर्वे, आरक्षक अभिषेक शर्मा, राजू चंद्रवंशी, ईश्वर चंद्रवंशी,सुनल घृतलहरे का सराहनी योगदान रहा