Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रतिदिन सैकड़ो लोग भाजपा प्रवेश कर रहे हैं, क्या होगी आगे राजनीतिक तस्वीर

  छत्तीसगढ़ . असल बात न्यूज़ .   छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश होता दिख रहा है,प्रदेश के मुख्यमंत्री ...

Also Read

 छत्तीसगढ़ .

असल बात न्यूज़ .  

छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन सैकड़ो लोगों का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश होता दिख रहा है,प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी कहा है कि भाजपा में प्रवेश करने वालों की लग रहा है कि झड़ी सी लग गई है, इधर राजनीतिक गलियारे में सवाल उछल रहा है कि इसी तरह से प्रवेश का सिलसिला जारी रहने पर राजनीतिक आगे तस्वीर कैसी रहेगी,और ये नए प्रवेश करने वाले क्या भाजपा के निष्ठावान वोटर्स साबित होंगे. भिलाई में आज सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश किया.सांसद विजय बघेल ने इन्हें प्रवेश दिलाया. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के उत्थान,उन्हें आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है.

 भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली ये महिला कार्यकर्ता सेक्टर 6 एवं सेक्टर 10  से हैं जिन्होंने  भाजपा पश्चिम मंडल की पुष्पा पटेल मंडल महामंत्री जिला महिला  मोर्चा कार्यकारिणी  सदस्य सीमा तिवारी मंडल मंत्री- सविता नहक जिला कार्यकारिणी सदस्य पिंकी सिन्हा मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया. सांसद विजय बघेल ने सभी महिला कार्यकर्ताओं  को पार्टी का गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया. 

अपने उद्बोधन में सांसद श्री बघेल ने कहा कि हमारी ऊर्जावान  बहनों के नेतृत्व में इतनी सारी महिलाएं, भाजपा परिवार का सदस्य बनने आई है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सभी देशवासियों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. भाजपा में शामिल होने वाली ये माताएं बहने मेरे परिवार की सदस्य हैं. आह्वान करते हैं कि  मेरा एक सौ चालीस करोड़ का परिवार है नारी शक्ति का देश को समृद्ध बनाने में हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है. सभी मातायें बहने  परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए मानव सेवा का काम कर रही है.

 सांसद विजय बघेल ने इस संस्था का जो प्राइवेसी महिला कार्यकर्ताओं को देश को मजबूत बनाने और संस्कारों की रक्षा करने के लिए काम करने का आह्वान किया.  इस अवसर पर भाजपा नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा योगेन्द्र सिंह पुर्व महामंत्री संयोजक भिलाई भागचंद जैन विशाल दीपनायर  सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.