Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सिविक सेंटर भिलाई में हत्या की नियत से धारदार हथियार मारने वाले आरोपी गिरफ्तार, मामुली विवाद पर आरोपियों ने किया था प्राणघातक हमला

      आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा , समीर उर्फ गिल्लु  एवं संजय उर्फ संजु खान को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार  आरोपी सोनु उर्फ मोट...

Also Read

 


   आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा , समीर उर्फ गिल्लु  एवं संजय उर्फ संजु खान को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा , समीर उर्फ गिल्लु थाना छावनी के आदतन गुंडा बदमाश है 

आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा के विरुद्ध थाना छावनी मे चोरी , नकबजनी, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित कुल 11 अपराध दर्ज है 

समीर जायसवाल उर्फ गिल्लु के विरुद्ध थाना छावनी मे चोरी , नकबजनी, मारपीट, हत्या के प्रयास सहित कुल कुल 05 अपराध  एवं संजय उर्फ संजु खान के विरुद्ध 03 अपराध पंजीबद्ध है

भिलाई.

असल बात न्यूज़   

 तेरह दिन पहले सिविक सेंटर  भिलाई में धारदार हथियार से एक युवक पर जानलेवा हमला कर फरार हो जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. अभी तीन आरोपी पकड़े गए हैं. इसमें से कुछ आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित  कई मामले  दर्ज हैं.

                                प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 15 मार्च को  प्रार्थी सुजीत चौधरी पिता रविन्दर चौधरी उम्र 27 साल साकिन श्रीराम जानकी मंदिर के पास राजीव नगर खुर्सीपार भिलाई पर  सिविक सेंटर भिलाई के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार कटर से सीने पर मार दिया था. प्रकरण में धारा 307, 34 भादवि. के तहत अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था| प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला  द्वारा अज्ञात आरोपीगणो का पता तलाश एवं शीघ्र गिरफ्तारी  हेतु  दिशा निर्देश दिया गया था | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर (रापुसे.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी (रापुसे.) के मार्गदर्शन मे निरीक्षक राजकुमार लहरे  थाना प्रभारी भिलाई नगर के नेतृत्व मे टीम गठित कर भिलाई नगर क्षेत्र की सिविल टीम को भी साथ मे लेकर अज्ञात आरोपीगणो का पतासाजी का किया जा रहा था| 

इस दौरान मुखबीर से सुचना मिली कि घटना  कारित करने वाले लड़के थाना छावनी के गुंडा बदमाश सोनु उर्फ मोटा सिन्हा , समीर उर्फ गिल्लु एवं उसके साथी होने के संबंध मे जानकारी प्राप्त हुआ जो सुचना की तस्दीक करने पश्चात आरोपीगण 1. सोनु उर्फ मोटा सिन्हा पिता भुषण सिन्हा उम्र 22 साल साकिन इंदु टेक्निकल पुराना बस स्टेंड के पास पावर हाऊस भिलाई   2. समीर उर्फ गिल्लु  जायसवाल पिता प्रेम प्रकाश जायसवाल उम्र 23 साल साकिन पावर हाऊस उत्तम टाकिज के पीछे भिलाई 3. संजय उर्फ संजु खान पिता स्व. बब्बु खान उम्र 35 साल साकिन पावर हाऊस श्रमिक नगर भिलाई थाना छावनी के घरो मे दबिश देने पर मामले का मुख्य आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा अपने साथी संजु खान के साथ पुलिस का भनक लगते हि अपने स्प्लेंडर मोटर सायकल से राजनांदगांव की ओर फरार हो गये थे जिनको पुलिस के द्वारा पीछा करके पकड़ा गया है |  आरोपियों से पुछताछ करने पर  अपराध कारित करना स्वीकार किया गया. जिनसे घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एवं  धारदार कटर को जब्त किया गया है |

        उक्त कार्यवाही मे सउनि. लेखपाल साहू , प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह , आर. अनिल गुप्ता , अमित वर्मा , हेमेन्द्र कुर्रे , दिलीप सिदार , बृजभुषण तिवारी , इसरार अहमद की भुमिका महत्वपुर्ण रही|