Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस पी दयानंद और आर संगीता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए

  0 नई सरकार में भी कई संयुक्त कलेक्टर और उपसचिव को जिला कलेक्टर का बनने का मिला मौका  0 रायपुर के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भरे छत्तीसगढ़ औ...

Also Read

 


0 नई सरकार में भी कई संयुक्त कलेक्टर और उपसचिव को जिला कलेक्टर का बनने का मिला मौका 

0 रायपुर के कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भरे छत्तीसगढ़ और राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बनाए गए

0 दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली है बड़ी जिम्मेदारी सचिव लोक सेवा आयोग बनाए गए

0 अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू से कई बड़े विभाग वापस ले लिए गए

0 सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेसी से भी कई बड़े विभाग वापस लिए गए 

0 जनसंपर्क विभाग में आयुक्त और संचालक का पद   एक ही अधिकारी को देने तथा आईपीएस अधिकारी को देने की परम्परा की सी शुरुआत

0 लंबे समय तक सचिव मंत्रालय रही सुश्री आर संगीता को को मिले कई बड़े विभाग

O विशेष सचिव सुनील कुमार जैन को भी मिले कई बड़े विभाग

0 संयुक्त सचिव गौरव कुमार सिंह होंगे रायपुर के कलेक्टर और दुर्ग की कलेक्टर होंगीं रिचा प्रकाश शर्मा. भाजपा शासन काल में दुर्ग जिले में पूर्व में भी  महिला आई ए एस अधिकारी को कलेक्टर बनाने में दी गई प्राथमिकता  

0 संजय अग्रवाल राजनांदगांव जिला के कलेक्टर होंगे.

0 नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास सूरजपुर जिले के कलेक्टर बनाए गए

0 देवेश कुमार ध्रुव होंगे अब नगर निगम भिलाई के आयुक्त

0 कोंडागांव के कलेक्टर दीपक सोनी को भी दिया गया है बड़ा विभाग

  छत्तीसगढ़।

 असल बात न्यूज़।।    

नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में इस बात को लेकर लगातार कयास लगाया जा रहा था कि यहां जल्द ही बड़ा प्रसासनिक फेरबदल होगा और वह आज कर दिया गया है। पिछली सरकार में जो अधिकारी सरकार के करीबी,समर्पित और नजदीकी माने जाते रहे हैं उन्हें वहां से हटा दिया गया है और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। नई सरकार बनने के बाद किसी भी राज्य में सबसे पहले जिले के कलेक्टरों को बदलने की कयावद की जाती है और छत्तीसगढ़ राज्य में भी करी करीब ऐसा ही दिख रहा है. यहां अभी जो प्रशासनिक फेरबदल किया गया है

 प्रशासनिक अधिकारियों के ताजा फेरबदल में रायपुर, दुर्ग,राजनंदगांव, खैरागढ़ कोंडागांव सूरजपुर,दंतेवाड़ा जांजगीर चांपा, गरियाबंद, महेंद्रगढ़, कोरबा, धमतरी, बेमेतरा, कांकेर सरगुजा, बालोद, बीजापुर, नारायणपुर सारंगढ़ चिरमिरी के जिला कलेक्टर बदल दिए गए हैं.

 उसमें 19 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं.

 संपूर्ण फेरबदल की सूची इस प्रकार है।

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार ।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा को सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए अपर मुख्य सचिव वन विभाग अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष व्यापम का अतिरिक्त प्रभार। 

महानिदेशक श्रीमती  निहारिका बारिक को प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर  पदस्थ करते हुए विकास आयुक्त प्रमुख सचिव इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग। 

श्रीमती शहला निगार को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग सचिव कृषि उद्यान की मध्य पालन दूध पालन गौठान विभाग,  गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।

Dr कमलप्रीत सिंह को सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी को सचिव स्कूल शिक्षा विभाग।

श्री गोविंद राम चुरेंद्र को आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर। 

श्री प्रसन्ना आर को सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष कर्तव्य अधिकारी छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री अंबलगन पी को सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग।

सुश्री अलरमेलमंगई,सचिव श्रम विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।

सुश्री आर संगीता को सचिव वाणिज्य कर आबकारी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण  मंडल का अतिरिक्त प्रभार।

श्री राजेश सुकुमार टोप्पो को विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार जल संसाधन विभाग।

श्री एस प्रकाश को सचिव संसदीय कार्य विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव परिवहन विभाग एवं सचिव समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री टोपेश्वर वर्मा को सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर। 

श्री अंकित आनंद को सचिव वित्त विभाग तथा अध्यक्ष पेंशन योजना समिति के साथ सचिव योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री पी दयानंद को सचिव माननीय मुख्यमंत्री के साथ सचिव ऊर्जा विभाग सचिव खनिज साधन विभाग सचिव जनसंपर्क विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजना विभाग सचिव विवरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री सी आर प्रसन्ना को सचिव, सहकारिता विभाग। 

श्री भुवनेश यादव को सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

श्री एस भारतीय दासन को सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग। 

श्रीमती शम्मी आबिदी को सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग।

श्री बसवराजू एस को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री हिम शेखर गुप्ता को सचिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर प्रदेश करते हुए सचिव वाणिज्य कर आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार।

श्री मोहम्मद कसर अब्दुल हक को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अस्तित्व प्रभार। 

श्री यशवंत कुमार को संचालक ग्रामोद्योग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशील विकास बोर्ड प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री जनक प्रसाद पाठक आयुक्त दुर्ग संभाग को प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड।

श्री भीम सिंह को मुख्य कार्यपालन  अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण। 

श्री राजेश सिंह राणा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रडा। 

श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर।

श्री महादेव कावरे को संचालक कोष लेखा। 

कलेक्टर सरगुजा नरेंद्र कुमार दुग्गा को सचिव आदिम जाति विकास विभाग अनुसूचित जाति विकास विभाग पिछड़ा वर्ग एवम अल्पसंख्यक विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त आदिम जाती तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग। 

डॉ प्रियंका शुक्ला संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवम प्रशिक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार। 

श्रीमती किरण कौशल को विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार वाणिज्य कर पंजीयन विभाग। 

दो तंबोली अयाज फकीर भाई को आयुक्त गृह निर्माण मंडल। 

 कलेक्टर जिला कोरबा श्री सौरभ कुमार को संचालक नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार। 

विशेष सचिव स्कूल शिक्षा विभाग सुनील जैन को संचालक भौमिकी  तथा खनिकर्म के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव खनिज साधन विभाग विशेष सचिव ऊर्जा विभाग मिशन संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री कुमार लाल चौहान को कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।

श्री विपिन मांझी को कलेक्टर जिला नारायणपुर।

कलेक्टर जिला राजनांदगांव श्री डोमन सिंह को विशेष सचिव मंत्रालय।

आयुक्त बिलासपुर के डी कुंजाम को विशेष सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार। 

विशेष सचिव अनुराग पांडेय को कलेक्टर जिला बीजापुर। 

विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग। 

विशेष सचिव सारांश मित्तर विशेष सचिव कृषि विभाग 

कलेक्टर जिला बेमेतरा पदुम सिंह अल्मा को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग। 

संचालक और रमेश कुमार शर्मा को विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक भू अभिलेख संचालक मुद्रण एवं लेखा सामग्री विशेष सचिव धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व से विभाग प्रबंध संचालक मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार।

प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन धर्मेश कुमार साहू को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रण का अतिरिक्त प्रभार।

कलेक्टर जिला रायपुर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग। 

कलेक्टर जिला कोंडागांव दीपक सोनी को पंजीयक सहकारी समिति के पद पर पदस्थ करते हुए नियंत्रक खाद एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार। 

श्री भोसकर  विलास संदियान कोकलेक्टर जिला सरगुजा।

सचिन जीवन किशोर ध्रुव को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड। 

आयुक्त रजत बंसल को आयुक्त वाणिज्य कर जीएसटी। 

कलेक्टर जिला कांकेर अभिजीत सिंह को संयुक्त सचिव गृह विभाग। 

संयुक्त सचिव रणवीर शर्मा को कलेक्टर जिला बेमेतरा। 

कलेक्टर जिला दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा को सचिव लोक सेवा आयोग। 

संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा को संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग। 

सुश्री इफफत आरा को संचालक आयुष। 

सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा को संचालक लोक शिक्षण।

कलेक्टर जिला सूरजपुर संजय अग्रवाल को कलेक्टर जिला राजनंदगांव।  

सुश्री नम्रता गांधी को कलेक्टर जिला धमतरी। 

संयुक्त सचिव गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर जिला रायपुर। 

कलेक्टर जिला नारायणपुर  अजीत बसंत को कलेक्टर जिला कोरबा। 

कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा विनीत नंदनवार को संयुक्त सचिव मंत्रालय।

संयुक्त सचिव इंद्रजीत सिंह कलेक्टर जिला बालोद।

संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर को प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन।

कलेक्टर जिला बीजापुर राजेंद्र कुमार कटारा को संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार। 

कलेक्टर जिला सरगुजा कुंदन कुमार को संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।

कलेक्टर जिला जांजगीर चंपा रिचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर जिला दुर्ग।

कलेक्टर जिला बालोद कुलदीप शर्मा को प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम। 

कलेक्टर जिला धमतरी ऋतुराज रघुवंशी को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं।

उप सचिव  डी राहुल वेंकट को कलेक्टर जिला महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।

संचालक श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को संचालक कृषि। 

कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉक्टर फरहा आलम को उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग। 

श्रीमती रोक्तिमा यादव को संचालक समाज कल्याण संचालक पंचायत का अतिरिक्त प्रभार। 

उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल को  कलेक्टर जिला  गरियाबंद।

श्रीमती तूलिका प्रजापति को संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग।

श्रीमती पद्मिनी भोई साहू को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर।

कलेक्टर जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई गोपाल वर्मा को उपसचिव मंत्रालय। 

 कलेक्टर जिला गरियाबंद आकाश छिकारा को कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा। 

नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित विकास को कलेक्टर जिला सूरजपुर।

आयुक्त मयंक चतुर्वेदी को कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा। 

आयुक्त नगर निगम बिलासपुर कुणाल दुदावत को कलेक्टर जिला कोंडागांव।

प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा कैरेक्टर जिला खेरागढ़ छुईखदान गंदई।

देवेश कुमार ध्रुव को आयुक्त नगर निगम भिलाई। 

श्री विश्व दीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर। 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतीक जैन अपर आयुक्त वाणिज्यकर जी एस टी। 

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मयंक श्रीवास्तव आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क।