Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रमुख सचिव श्री पिंगुवा तथा विशेष सचिव महादेव कावरे के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।।     राज्य में नई सरकार बनने के बाद यहां प्रशासन में भी काफी कुछ नया दिखने की संभावना है और इसका सिलसिला शुरू ...

Also Read

 छत्तीसगढ़।

 असल बात न्यूज़।।    

राज्य में नई सरकार बनने के बाद यहां प्रशासन में भी काफी कुछ नया दिखने की संभावना है और इसका सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों की आज पदोन्नति की गई है। इनमें से चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव वेतनमान पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति किए गए अधिकारियों में से तीन अधिकारी अभी केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं। 

पदोन्नत किए गए अधिकारियों में से मनोज कुमार पिंगुवा,अभी प्रमुख सचिन वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग, आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली तथा अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवा में है। उन्होंने आई ए एस अधिकारी के तौर पर 20 वर्ष से अधिक की सेवाएं दी हैं जिसके बाद उनके पदोन्नति की  छानबीन समिति समिति ने अनुशंसा की है।

वही आईएएस अधिकारी श्रीमती रिचा शर्मा, श्रीमती निधि छिब्बर,श्री विकासशील अभी  छत्तीसगढ़ की जगह केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं। इन अधिकारियों की भी मुख्य सचिव के वेतनमान पर पदोन्नति की गई है। 

इसके साथ राज्य के  भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की प्री मैट्रिक लेवल 14 में पदोन्नति की गई है।इसमें आई ए एस राजेश सिंह राणा विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद, एवम  मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन, के पद पर सेवाए दे रहे हैं। आईएएस अधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत आयुक्त सरगुजा  संभाग अंबिकापुर हैं। आईएएस अधिकारी सत्यनारायण राठौर पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाये तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा विशेष कर्तव्यव्यथ अधिकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

आईएएस अधिकारी महादेव कावरे विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण तथा अतिरिक प्रभार, विशेष सचिव वाणिज्यिक कर विभाग, आबकारी आयुक्त,आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन पद पर समाज दिए रहे हैं। उन्हें सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।