Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

दुर्ग  दुर्ग,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला पदाधिकारियों की बैठक ...

Also Read

दुर्ग 




दुर्ग,कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता एवं निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत अधिसूचना जारी की तिथि 21 अक्टूबर 2023 शनिवार को, नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को, नामांकन की संवीक्षा की तिथि 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को, नामांकन वापस लेने की तिथि 02 नवम्बर 2023 गुरूवार को, मतदान की तिथि शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को, मतगणना की तिथि रविवार 03 दिसम्बर 2023 को निर्धारित की गई है।  


*सामान्य सांख्यिकी जानकारी - कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र - 01 (07 दुर्ग)*

*कुल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र -06 और 02 आंशिक (62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा, 68 साजा (आंशिक) तथा 69 बेमेतरा (आंशिक)*


*वर्तमान में विधानसभा मतदान केन्द्रों की संख्या -*

विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन में 246, 63 दुर्ग ग्रामीण में 227, 64 दुर्ग शहर में 215, 65 भिलाई नगर में 167, 66 वैशाली नगर 242, 67 अहिवारा में  259, 68 साजा (आंशिक) में 101, 69 बेमेतरा (आंशिक) 22 मतदान केन्द्र है। इस तरह कुल मतदान केन्द्र 1479 है। 


*फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023* अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 की जानकारी के अनुसार प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 की स्थिति में पुरूष 694894 एवं महिला 697039 तथा तृतीय लिंग 53 है। जिनमें कुल मतदाता 1391986 है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन में 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 712067 एवं महिला 719228 तथा तृतीय लिंग 55 है। जिनमें कुल मतदाता 1431350 है। 


*प्रारंभिक प्रकाश दिनांक 02 अक्टूबर 2023 एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में मतदाताओं की जानकारी-* 

विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थ्ािित में पुरूष 105743 एवं महिला 106837 तथा अन्य 1 मतदाता जिनमें कुल 212581 है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन में पुरूष 107574 एवं महिला 109086 तथा अन्य 1 जिनमें मतदाता कुल 216661 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 4080 है। 

विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 107422 एवं महिला 107459 तथा अन्य 6 है। जिनमें कुल 214887 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 109526 एवं महिला 110447 तथा अन्य 5 जिनमें कुल मतदाता 219978 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 5091 है। 

विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 107933 एवं महिला 111321 तथा अन्य 21 है। जिनमें कुल 219275 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 111426 एवं महिला 115797 तथा अन्य 21 जिनमें कुल मतदाता 227244 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 7969 है। 

विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 82661 एवं महिला 81169 तथा अन्य 1 है। जिनमें कुल 163831 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 84500 एवं महिला 83842 तथा अन्य 3 जिनमें कुल मतदाता 168345 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 4514 है। 

विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 122246 एवं महिला 120924 तथा अन्य 7 है। जिनमें कुल 243177 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 125410 एवं महिला 125050 तथा अन्य 11 जिनमें कुल मतदाता 250471 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 7294 है। 

विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 117785 एवं महिला 119271 तथा अन्य 14 है। जिनमें कुल 237070 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 120942 एवं महिला 123301 तथा अन्य 12 जिनमें कुल मतदाता 244255 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 7185 है। 

विधानसभा क्षेत्र 68 साजा (आंशिक) में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 42266 एवं महिला 41369 तथा अन्य 3 है। जिनमें कुल 83638 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 43510 एवं महिला 42653 तथा अन्य 2 जिनमें कुल मतदाता 86165 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 2527 है। 

विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा (आंशिक) में प्रारंभिक प्रकाशन 02 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 8838 एवं महिला 8689 है। जिनमें कुल 17527 मतदाता है। इसी प्रकार अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पुरूष 9179 एवं महिला 9052 मतदाता है, जिनमें कुल मतदाता 18231 है। बढ़ोत्तरी मतदाता 704 है। 

मतदाता सूची में पीडब्ल्यूडी चिन्हांकित मतदाताओं की संख्या प्रारंभिक प्रकाशन-6619 से बढ़कर अंतिम प्रकाशन में कुल 7752 है। 18-19 आयुवर्ग समूह में 40062 मतदाता पंजीकृत है। प्रारंभिक में 18-19 आयुवर्ग के कुल मतदाता 23914 थे, इस प्रकार इस आयुवर्ग में पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 16148 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ नागरिक मतदाता (80$ आयु वर्ग) 14805 है। जिले में निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन तिथि 04 अक्टूबर 2023 को सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 1937 दर्ज है। 

अंतिम प्रकाशन दिनांक 04 अक्टूबर 2023 की फोटोरहित मतदाता सूची इस कार्यालय के वेबसाईट के साथ-साथ सीईओछत्तीसगढ़डाटएनआईसीडाटइन में होस्ट कर दी गई है। आम जनता मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं। जिले में संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 (प्रथम चरण), सतत अद्यतनीकरण एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 (द्वितीय चरण) में अब तक कुल 187109 मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक कार्ड) की प्रिंटिंग एवं वितरण का कार्य डाक विभाग के माध्यम से कराया जा चुका है। एम.टेक पुणे वंेडर को 62952 डेटा पिं्रट हेतु प्रेषित किया गया है, पिं्रट होने के उपरांत वितरण डाक विभाग द्वारा किया जाएगा। मतदाता सूची में आपका नाम एवं मोबाईल नंबर दर्ज होने पर आयोग द्वारा संचालित वोटर सर्विस पोर्टल (एचटीटीचीएसः//वोटर्सडाटइसीआईडाटजीओभीडाटइन) में जाकर आप ई-एपिक डाउन लोड कर सकते हैं। निर्वाचनक नामावली में फार्म-6 के माध्यम से नये नाम जोड़ने की कार्यवाही एवं फार्म-8 के माध्मय से शिफ्टिंग वाले आवेदन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के 10 दिवस पूर्व तक प्राप्त किये जाएंगे तथा ऐसे सभी आवेदन की प्रोसेसिंग इन 10 दिवसों में ही जाकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। निर्वाचन की घोषणा होने के उपरांत प्राप्त फार्म-7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं फार्म-8 के माध्यम से शिफ्टिंग केटेगरी के आवेदनों को छोड़कर अन्य श्रेणियांें के आवेदनों (संशोधन, पीडब्ल्यूडी मार्किंग एवं रिप्लेंसमेंट एपिक) की प्रोसेसिंग पूर्णतः बंद हो जाएगी एवं इनका निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत अतिशीघ्र किया जाएगा।