Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बेटियों को लखपति बनाएगी सरकार, 18 साल की उम्र तक मिलेंगे पैसे

  मुंबई। Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र सरकार ने बच्चियों के जन्म और शिक्षा में आर्थिक सहायता देने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्य...

Also Read

 मुंबई। Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र सरकार ने बच्चियों के जन्म और शिक्षा में आर्थिक सहायता देने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की। जिसमें लड़कियों को सहायता राशि देने का फैसला लिया गया। इसमें लड़की के जन्म पर माता-पिता को पांच हजार रुपए और पहली कक्षा में जाने पर छह हजार रुपये दिए जाएंगे।



बेटी जन्म से लेकर 18 साल की होने तक मिलेंगे इतने पैसे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दी। कहा कि बैठक में महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। जब किसी लड़की का जन्म होगा तो सरकार की तरफ से पांच हजार रुपए, पहली कक्षा में जाने पर छह हजार रुपये, छठी कक्षा में जाने पर सात हजार रुपये और ग्यारहवीं कक्षा में जाने पर आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। 18 साल की होने पर 75,000 रुपये, इस तरह कुल एक लाख रुपये देने का निर्णय किया गया है।