Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सेंट थॉमस महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह

 सेंट थॉमस महाविद्यालय कैलाश नगर भिलाई दिनांक 16 सितंबर 2023 दिन शनिवार को हिंदी दिवस का आयोजन महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा किया गया। क...

Also Read

 सेंट थॉमस महाविद्यालय कैलाश नगर भिलाई दिनांक 16 सितंबर 2023 दिन शनिवार को हिंदी दिवस का आयोजन महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रशासक फादर डॉक्टर जोशी वर्गीज एवं प्राचार्य श्रीमती डॉक्टर मरियम जैकब थी। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कॉलेज प्रशासक फादर डॉक्टर जोशी वर्गीज मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी, हिन्दी को पाठ्यक्रम तक सीमित न करें अपितु विचारों की अभिव्यक्ति करने के पक्ष में अपने विचार को प्रस्तुत किए।

           कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी संकाय के छात्रों ने भाग लिया। वेल्विन सैम द्वारा हिंदी दिवस पर पीपीटी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा यादव द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांशु कुमार सिंह द्वारा ज्ञापित किया गया।