दुर्ग छत्तीसगढ़ में कल हुए महिला समृद्धि सम्मेलन से ज्यादा छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सम्मेलन की जरूरत है कल इस कार्यक्रम में प्रियंका गां...
दुर्ग
छत्तीसगढ़ में कल हुए महिला समृद्धि सम्मेलन से ज्यादा छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सम्मेलन की जरूरत है कल इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी जी शामिल हुई थीं जिनका एक कथन है कि मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं जबकी छत्तीसगढ़ में ऐसी विषम परिस्थियां हैं कि यहां पर लड़कियाँ कहती हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी है, इसलिए मैं डरती हूँ। छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन तीन महिलाओं का बलात्कार या दुष्कर्म जैसी घटनाएँ घट रही हैं छत्तीसगढ़ की अस्मिता ख़तरे पर है। और इसकी सुरक्षा पर समीक्षा को छोड़ कांग्रेस यहाँ पर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मेहमान के तौर पर आई प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं की असल वृद्धि को छोड़ कर, बाकी सारी बातें कही, और अपनी पूर्वजों के किस्से सुनने लगी जबकी छत्तीसगढ़ में ज्यादा जरूरी है महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी ही सरकार से प्रश्न पूछे की भुपेश सरकार में महिलाओं की स्थिति ऐसी क्यों है? अगर प्रियंका जी सच्ची महिला है तो छत्तीसगढ़ की महिलाओ के लिए लड़े। क्यूकि इसके हि मुख्य मंत्री अपनी भेट मुलाक़ात मे जब लड़किया अपने अधिकार पूछती है तो उन्हे यह कह दिया जाता है की ये लड़की ज़्यादा नेता गिरी मत कर।
ऐसे कांग्रेस सरकार जहा बहन बेटिओं की अस्मिता की परवाह नही करते वहा महिला समृद्धि सम्मेलन करने का कोई औचित्य नही


"
"
" alt="" />
" alt="" />


