दुर्ग। असल बात न्यूज़।। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में अभी-अभी बड़ा फेरबदल किया गया है। 24 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसम...
दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में अभी-अभी बड़ा फेरबदल किया गया है। 24 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें ढेर सारे जो उप निरीक्षक रक्षित केंद्र में पदस्थ थे उन्हें विभिन्न थानों में भेजा गया है। वही अंजोरा में पदस्थ उप निरीक्षक देवशरण सिंह को लिटिया सेमरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है।
यहां जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा नई पदस्थापना का आदेश देर रात को जारी किया गया है।इसके अनुसार रक्षित केंद्र में प्लस 19 उप निरीक्षकों को अब विभिन्न स्थानों में जिम्मेदारियां दी गई है। वहीं कुछ उप निरीक्षकों को दूसरे स्थान में भेजा गया है जिसमें देवशरण सिंह को अंजोरा से लिटिया सिमरिया में प्रभारी बनाकर भेजा गया है तो वही उप निरीक्षक प्रीति जायसवाल को महिला थाना से मोहन नगर थाना, राधेलाल वर्मा को दुर्ग से नेवई, राजकुमारी कपड़े को वैशाली नगर से महिला थाना,और अशोक कुमार द्विवेदी को कुम्हारी से यातायात थाना भेजा गया है।
रक्षित केंद्र से स्थानांतरित किए गए उप निरीक्षकों में उपनिरीक्षक खगेंद्र कुमार पठारे को दुर्ग, मन्नू लाल यादव को पुरानी भिलाई, अमित कुमार अंदानी को खुर्सीपार, भीखम प्रसाद टंडन को डायल 11 2, शिव नारायण सिंह को भिलाई भट्टी, नेमी कुमार साहू को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग, मोहन प्रताप को छावनी, ईश्वर लाल सत्कार को धमधा, लक्ष्मण सिंह कोकिला को मोहन नगर, प्रमोद कुमार सिन्हा को सुपेला, कमल सिंह सेंगर को उतई, आशा वैष्णव को कुम्हारी, दीनदयाल वर्मा को कुम्हारी, मनीष वाजपेई को सुपेला, तुलसीराम साहू को अंडा, खेलन राम साहू को पुलगांव, सौमित्री भोई को जामुल, वरुण कुमार देवता को छावनी, घनश्याम सिंह नेताम को वैशाली नगर भेजा गया है। अभी चुनाव का समय है तो आने वाले समय में कई विभागों में लगातार स्थानांतरण देखने को मिल सकता है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


