Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण संपन्न

  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा   दुर्ग । असल बात न्यूज़।।  दुर्ग जिले के गौरव...

Also Read

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा
 
दुर्ग ।
असल बात न्यूज़।।


 दुर्ग जिले के गौरवशाली इतिहास को समर्पित आदर्श कन्या माध्यमिक शाला का नामकरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम पिछले 29 अगस्त को हुआ। अब उक्त शाला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श कन्या शाला का नाम से जाना जाएगा। दुर्ग शहर के प्रमुख श्रीमान वेरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति महामहिम श्री धीरज बाकलीवाल ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुड़िया श्रीमती नजहत, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज राजा, संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल एवं प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा एवं शाला परिवार द्वारा नामकरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के सुपुत्र श्री तीखा जोशी, श्री संतोष जोशी एवं श्री सुनील जोशी, श्री राजेंद्र शर्मा, सुमन जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। 

 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री अरूण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. बालाराम जोशी के बताए मार्ग पर विद्यार्थियों को चलने का आह्वान किया। महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में स्व. जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आदर्श कन्या शाला का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर समर्पित करते हुए बड़ा गर्व की अनुभूति हो रही है। स्वागत भाषण संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने दिया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली शाला की गौरव कु. सानिया मरकाम का सम्मान अतिथियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले माही गुप्ता, देविका बंछोर का सम्मान एवं पुस्तक व गणवेश वितरण मिडिल के छात्राओं एवं कक्षा नवमी के छात्राओं को किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों शपथ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के अतुल्य योगदान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर खण्डेवाल ने स्व. बालाराम जोशी के बलिदानों को स्मरण करते हुए परम्परा का निवर्हन करने को कहा। प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा शाला के कक्ष क्रमांक 04 में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।