Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची राजधानी रायपुर, भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये

  रायपुर. असल बात न्यूज़।।    देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां पहुंच गई है। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर य...

Also Read

 रायपुर.

असल बात न्यूज़।।   

देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां पहुंच गई है। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंची है। उनका यहां पहुंचने पर  स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आत्मीय स्वागत किया।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भी उनका आत्मीय स्वागत किया।वही उनका स्वागत करने रायपुर महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल भी उपस्थित थे और आत्मीय स्वागत किया ।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजधानी के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किये। यहाँ उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त  एमके राउत, मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवम प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची शांति सरोवर परिसर, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राष्ट्रपति के साथ। राष्ट्रपति ब्रह्म कुमारी संस्थान के सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का शुभारंभ समारोह में हो रहीं शामिल प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करने पहुँची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु। शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में हो रहा समारोह। मंच पर राष्ट्रपति के साथ मौजूद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। कार्यक्रम में राष्ट्रपति का स्वागत शाल और प्रतीक चिन्ह से किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री का भी ब्रह्मकुमारी सेवा सरोवर की ओर से स्वागत हुआ। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलित कर सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का शुभारंभ किया।






  • ........


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता