Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ग्रामीण इलाके में रीपा की महिलाओं को आत्म सुरक्षा और महिलाओं से संबंधित कानून की दी गई जानकारी, जिला पुलिस प्रशासन की पहल पर चल रहा है कार्यक्रम

  पाटन, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   जिले में जिला पुलिस प्रशासन की पहल पर महिलाओं को आत्म सुरक्षा और उनसे हितों से संबंधित कानूनों के बारे में...

Also Read

 पाटन, दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

जिले में जिला पुलिस प्रशासन की पहल पर महिलाओं को आत्म सुरक्षा और उनसे हितों से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी देने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में टीम के द्वारा पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में  रीपा की ग्रामीण महिलाओं को आत्म सुरक्षा तथा कानून के बारे में जानकारी दी गई।

 पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा  के निर्देशन  एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनंत साहू, एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw मीता पवार के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक iucaw शिल्पा साहू एवम रक्षा टीम के द्वारा ग्राम सांकरा में REPA  में कार्यरत महिलाओं को आत्म सुरक्षा के बारे में एवं विभिन्न महिला संबंधी कानून के बारे में बताया गया। ग्रामीण महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबर , अभियक्ति एप की भी जानकारी दी गई। वहीं शिवोम पब्लिक school  में उपस्थित बच्चों "हमर बेटी हमर मान" को गुड टच और bad टच के बारे में एवम आवश्यक emergency नंबर की जानकारी दी गईं l