Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मुख्य मंच पर प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार

 [ रायपुर, रायगढ़। असल बात न्यूज़।।    राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। हनुमान चालीसा पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा...

Also Read

 [


रायपुर, रायगढ़।

असल बात न्यूज़।।   



राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है।हनुमान चालीसा पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ पहुंच गए हैं।इसके शुभारंभ के अवसर पर विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकार  मार्च पास्ट करेंगे।


कार्यक्रम में आज पहले दिन कंबोडिया के कलाकार  प्रस्तुति देंगे।अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य  अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता होगी। इसमें आज उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेंगी


महोत्सव का मुख्य मंच रामायण के अरण्य कांड की थीम पर सजाया गया है।पर्णकुटी से सजाया गया है मंच।बैकग्राउंड में चल रहे हैं शबरी और श्री राम के संवाद के भजन

शबरी-श्री राम संवाद अरण्य कांड के सबसे सुंदर प्रसंगों में से एक।दर्शक दीर्घा में बड़ी संख्या में उपस्थित हैं लोग।

कर रहे हैं भगवान श्रीराम के सुंदर भजनों का श्रवण।

रामायण ऐसा महाकाव्य है जिसने सांस्कृतिक रूप से गहरा प्रभाव दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों में छोड़ा है। 

भारत का गहरा संबंध इन द्वीपों से रहा है और यह संबंध सांस्कृतिक, व्यापारिक रहा।

सैकड़ों बरसों बाद भी आज भी यह सांस्कृतिक संबंध कायम हैं, खूबसूरत बात यह है कि इसकी प्रस्तुति इन देशों की अपनी है।।