Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जनभागीदारी के साथ 1 जून को पर्यावरण संरक्षण की लें शपथ और बनायें विश्व कीर्तिमान

  पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने सरकार की अभिनव पहल  रायपुर । असल बात न्यूज़।।   छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल पर्यावरण संरक्षण हेत...

Also Read

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने सरकार की अभिनव पहल 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।  


छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए अभिनव पहल कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण मंडल के द्वारा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में 1 जून को आम लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा का शपथ दिलाई जा रहा है। 

विभाग ने उम्मीद की है कि इस कार्यक्रम से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़ेंगे और शपथ लेंगे जिस से छत्तीसगढ़ नया कीर्तिमान रचेगा। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की यह अभिनव पहल है, जिसमें एक ही दिन में पांच लाख से अधिक लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने की शपथ लेंगे।  

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मण्डल के इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सहयोग देने की अपील की है। यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा भी राज्य के शिक्षा विभाग, सभी सरकारी गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पब्लिक एवं प्राईवेट सेक्टर के उद्योगों से जुड़े हुए लोगों स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महाअभियान में शामिल होकर विश्व कीर्तिमान का हिस्सा बनें। 

आपकी शपथ पर्यावरण में बदलाव लायेगी साथ ही छत्तीसगढ़ समूचे देश में नया कीर्तिमान रचेगा। 

शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका फोटो या वीडियो वाट्सअप नम्बर 7415781776, 7415796619 या 9109028361 पर दिनांक 1 जून को सुबह 08ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक भेजी जा सकेगी। यदि शपथ समूह में होती है तो उसका एक प्रमाण-पत्र भी कि कितने व्यक्तियों ने शपथ ली है, इसे भी वाट्सअप में शामिल किया जाना होगा। शपथ इस प्रकार है:- ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा, मैं यह भी वचन देता हूं कि अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा।