Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

अंजय दुबे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश महासचिव मनोनीत

 प्रेस विज्ञप्ति अंजय दुबे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश महासचिव मनोनीत रायपुर। असल बात न्यूज़।।  युवा नेता अंजय दुबे को भारतीय ज...

Also Read

 प्रेस विज्ञप्ति

अंजय दुबे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश महासचिव मनोनीत

रायपुर।

असल बात न्यूज़।। 

युवा नेता अंजय दुबे को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल का छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यूनियन के प्रदेश के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने उनकी नियुक्ति की है। अंजय दुबे, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के करीबी माने जाते हैं और बताया जाता है कि सांसद श्री बघेल के आशीर्वाद से ही उनकी इस पद पर नियुक्ति की गई है। उन्हें इस पद पर मनोनीत होने पर सर्वश्री राजा अचार्य, कमलकांत सिन्हा, ललित मंडल, रामाधार चौधरी, बंटी शर्मा तथा मोहन देवांगन सहित उनके शुभचिंतकों तथा समर्थकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें इस पद का कार्यभार तुरंत संभालने के लिए निर्देशित किया गया है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि वह अपने कार्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करेगे।