Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कांग्रेस और लोकतंत्र की मजबूती पर अमेरिका में चर्चा करेंगे राहुल

  नयी दिल्ली.  कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी छह दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां वह विश्वविद्यालयों, वरिष्ठ नेताओं...

Also Read

 


नयी दिल्ली.  कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी छह दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां वह विश्वविद्यालयों, वरिष्ठ नेताओं, प्रवासी भारतीयों और विशेषज्ञों से मुलाकात कर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भारतीय प्रतिबद्धता को लेकर विमर्श करेंगे।
कांग्रेस ने बुधवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि यात्रा का आयोजन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) कर रहा है। इस यात्रा में श्री गांधी प्रवासी भारतीयों के विभिन्न संगठनों से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वह भारत में लोकतंत्र के विकास, मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी संवाद करेंगे।
पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र वर्तमान परिवेश में बहुत बड़ी वैश्विक आवश्यकता है। हमारा लोकतंत्र न केवल अपने 1.4 अरब लोगों के लिए नवाचार एवं लोकतांत्रिक सुधार का मज़बूत आधार है बल्कि 21वीं सदी में अन्य देशों के लिए लोकतंत्र का मॉडल भी दे सकता है।
आईओसी के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने श्री गांधी की अमेरिकी यात्रा पर खुशी जताई और कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसलिए लोकतांत्रिक संवाद शुरू कर उसका नेतृत्व करने की नैतिक जिम्मेदारी भी हमारी ही है।
श्री गांधी की यात्रा का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि यात्रा के पहले चरण में कांग्रेस नेता सिलिकॉन वैली में दो दिन तक चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस क्रम में उन्होंने सिलिकन वैली के एक कार्यक्रम में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के अनुभव बताये। श्री गांधी वहां उद्यमियों और विशेषज्ञों के साथ भी बातचीत करेंगे और फिर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में संकाय, छात्रों, बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों के साथ लोकतंत्र पर चर्चा करेंगे।