Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

भाजयुमो में नई कार्यकारिणी को लेकर मचे बवाल के बाद , 5 जिलों के जिलाध्यक्षों को बदलने के साथ 5 नए जिलों में भी जिलाध्यक्ष नियुक्ति

  रायपुर. भाजयुमो में नई कार्यकारिणी को लेकर मचे बवाल के बाद अब जहां प्रदेश पदाधिकारियों में कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, वहीं...

Also Read

 

रायपुर. भाजयुमो में नई कार्यकारिणी को लेकर मचे बवाल के बाद अब जहां प्रदेश पदाधिकारियों में कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, वहीं पांच जिलों के जिलाध्यक्षों को बदलने के साथ पांच नए जिलों में भी जिलाध्यक्ष नियुक्ति किए गए हैं। इसी के साथ आमंत्रित सदस्य और कार्यसमिति के सदस्यों का भी ऐलान किया गया है।भाजयुमो के नए अध्यक्ष रवि भगत ने प्रदेश के पदाधिकारियों में सुकमा की दीपिका सोरी को प्रदेश उपाध्यक्ष और बिलासपुर की गौरी गुप्ता को प्रदेश मंत्री बनाया है। इसी के साथ नितेश साहू को सह कोषाध्यक्ष, कीर्तन मीनपाल को सह मीडिया प्रभारी और ऋषि भसीन को कार्यालय सह मंत्री बनाया है।
इन जिलों के बदले अध्यक्ष
पांच जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं। अब भिलाई का अध्यक्ष अमित मिश्रा, दुर्ग का जीत यादव, सुकमा का संजय सोढ़ी, बलरामपुर का कमलेश मार्को और जशपुर का शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को बनाया गया है। इसी के साथ पांच नए जिलों में मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर का सुशील सिंह, खैरागढ़-छुईखदान का आयश सिंह बोनी, मोहला-मानपुर का वेद प्रकाश नेताम, सक्ती का लोकेश साहू और सारगढ़-बिलाईगढ़ का अजय नायक को अध्यक्ष बनाया गया है।