अंकशास्त्र के अनुसार जन्म की तारीख के आधार पर हर व्यक्ति के लिए एक अंक या मूलांक का निर्धारण होता है। जिसके जरिए उस व्यक्ति के स्वभाव, व...
अंकशास्त्र के अनुसार जन्म की तारीख के आधार पर हर व्यक्ति के लिए एक अंक या मूलांक का निर्धारण होता है। जिसके जरिए उस व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ी बहुत सारी बातों का पता चलता है। नाम के पहले अक्षर से ज्योतिषी जैसे किसी व्यक्ति की राशि का पता लगाते हैं। ठीक उसी तरह जन्म की तारीख को आपस में जोड़कर मूलांक का पता लगाया जाता है। 2,11, 20 और तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोग का स्वभाव और भविष्य कैसा होता है।
मूलांक 1- इस मूलांक वाले लोगों पर सूर्य का शासन होता है। यह तेज, आधिकारिक, एक्टिव और प्रतिभाशाली स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। मूलांक 1 वाले लोग इस महीने भविष्य के लिए कुछ पैसे बचत करेंगे। जीवनसाथी के करीब रहने का आनंद प्राप्त होगा। इस महीने आपका रोमांस सातवें आसमान पर होगा और आप अपनी दूसरी सभी चिंताएं भूल जाएंगे। अगर आप ईश्वर में विश्वास रखते हैं तो जल्द ही किसी पवित्र स्थान की यात्रा संभव है।
मूलांक 2- इस मूलांक में जन्म लेने वालों के ऊपर चंद्रमा का शासन होता है। आप एक्टिव, जिम्मेदार और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति है। धैर्य बनाएं रखें कानून व्यवस्था से जुड़े विवाद को हल होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। घरेलू और पेशेवर दोनों की मोर्चें पर आप संतुष्ट रहेंगे। कार्यस्थल पर अपना स्तर ऊंचा करने के आपको कई अवसर मिलेंगे। लेकिन इन अवसरों का लाभ उठाने से पहले इसे लेकर सावधान रहें।
मूलांक 3 - इस मूलांक वाले लोगों पर बृहस्पति का शासन होता है। यह व्यवहारिक, ऊर्जावान, व्यवसायिक और आशावादी स्वभाव के होते हैं। तैराक और एथलिट अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। लंबे समय से पड़े कानूनी मामले संतोषजनक रूप से समाप्त होंगे जिससे मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश किए गए धन में मुनाफा मिलेगा।
मूलांक 4: यूरेनस द्वारा शासित। यह उदार, तेज-तर्रार, व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव के होते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा या किसी धार्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद आपकी इच्छाओं में सबसे ऊपर होगा। आपका स्वभाव आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इससे आप कई महत्वपूर्ण लोगों का एहसान और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। संपति का लें देन और वाहन प्राप्त करने की संभावना है।
मूलांक 5: इस मूलांक पर जन्म लेने वालों के ऊपर बुध ग्रह का शासन होता है। यह एक्टिव, बुद्धिमान, समझदार और साहसी स्वभाव के होते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में दूसरों की सलाह पर भरोसा न करें। दूसरों के साथ निजी व गोपनीय जानकारी शेयर करना आपके लिए हानिकारक होगा। आपका जीवनसाथी और आपके परिवार के लोग आपकी चिंताओं को समझेंगे और आपको अधिक प्यार और स्नेह देंगे। ऑफिस के आपको अधिक जिम्मेदारी के साथ कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को करने की आवश्यकता होगी। कुछ लोगों के लिए विदेश या किसी दूर स्थान की यात्रा करने का लाभ मिल सकता है।