Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

नक्सल इलाके से लापता हुए 4 लोगों में से दो को माओवादियों ने किया रिहा

  कोंडागांव /बीजापुर। कोंडागांव जिले के निवासी दो लोगों की बीजापुर जिले में हुई अपहरण की घटना के दसवें दिन चार लोगों में दो लोग न...

Also Read

 


कोंडागांव /बीजापुर। कोंडागांव जिले के निवासी दो लोगों की बीजापुर जिले में हुई अपहरण की घटना के दसवें दिन चार लोगों में दो लोग निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग की सोमवार देर रात रिहा किया गया। वहीं दो लोगों के अभी भी नक्सलियों के कब्जे में होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रिहाई के बाद दोनों व्यक्ति सीधे कोडागांव जिले में स्थित अपने गृह ग्राम बड़े कुरुषनार पहुंचे। रिहाई के बाद घर पहुंचने से दोनों व्यक्तियों सहित पूरे परिजन दहशत में है। अपहरण की घटना के बाद रिहा हो चुके लोगों के संबंध में जानकारी लेने मंगलवार को जब उनके स्वजनों से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने दहशत के कारण दोनों व्यक्तियों के संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार किया।

विदित हो कि दिनांक 24 दिसंबर से लापता 4 पेटी ठेकेदारों को नक्सलियों ने गोरना सड़क से अपहरण कर लिया था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन अपहृत लोगों के सकुशल रिहाई का प्रयास में जुटा है, वहीं समाजसेवी सोनी सोढ़ी ने भी अपहृत लोगों के स्वजन के साथ सकुशल रिहाई की मार्मिक अपील की है, जिसके बाद सोमवार देर रात 10 वे दिन 2 लोगों निमेद्र कुमार दीवान और नीलचंद नाग निवासी बड़े कुरुषनार जिला कोंडागांव को किया गया रिहा किया गया। वही लोहंडीगुड़ा निवासी टेमरू नाग के साथ ही बारसूर निवासी 80 वर्षीय वृद्व चापड़ी बत्तैया अब भी नक्सलियों के कब्जे में होना बताया जा रहा है।

रिहा हुए दोनों व्यक्तियों ने किसी मुलाकात भी नहीं की और मोटरसाइकिल से अपने गृह निवास जाने की जानकारी मिली है। देर रात दो लोगों की रिहाई से यह कहना मुश्किल है कि इन्हें कहां छोड़ा गया और क्या कहा गया यह राज बना हुआ है। क्योंकि ये दोनों रिहाई के बाद पुलिस और मीडिया को बिना सूचना दिए कोंडागांव जिले स्थित अपने गांव रवाना हुए है और स्वजन जानकारी देने में इंकार कर रहे हैं।