Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दो किलो से अधिक गांजा ले जाते दो युवक पकड़े गए,तस्कर, दुर्ग भिलाई में गली-गली में पहुंचा रहे हैं नशे का सामान

   थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध लाभ अर्जित करने के लिए  मादक पदार्थ गांजा बेचने  वाले आरोपी को एसीसीयू की टीम और भिलाई नगर पुलिस ने किय...

Also Read

 

थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे अवैध लाभ अर्जित करने के लिए  मादक पदार्थ गांजा बेचने  वाले आरोपी को एसीसीयू की टीम और भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार  

दुर्ग ।

असल बात न्यूज़।। 

भिलाई नगर पुलिस ने 2 किलो से अधिक गांजा परिवहन करते दो युवकों को पकड़ा है। ये आरोपी एक्टिवा में रखकर इतना गांजा लेकर जा रहे थे की पुलिस ने पंथी चौक के पास उन्हें पकड़ लिया। मुखबिर से सूचना मिलने पर  एसीसीयू की टीम एवं निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना भिलाई नगर की पुलिस टीम  के द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया।

                    पकड़े गए आरोपियों का नाम आरोपी चीकू कुमार हियाल पिता श्याम लाल हियाल़ उम्र 28 साल साकिन सेक्टर 07 सड़क 34 क्वाटर 09एच भिलाई एवं रामकुमार पिता अरवया कुमार उड़िया उम्र 20 साल साकिन सेक्टर 09 सड़क 01 क्वाटर 1 ए भिलाई बताया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 02 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। 

उपरोक्त  कार्यवाही में उ नि भागवत ठाकुर, सउनि सुरेंद्र राजपूत स उ नि पूर्ण बहादुर , प्र आर प्रेम कुमार सिंह आर हेमेंद्र कुर्रे , अनूप शर्मा , उपेंद्र कुमार , शमीम खान मान सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

  जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव के द्वारा जिले में अवैध कारोबार में रोक लगाने नशे से संबंधित अपराध में नकेल कसने एवं जिले में  अवैध नशा के कारोबार को रोकने के लिए दिये गये दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग श्री संजय ध्रुव  एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल अशोक राखेचा भापुसे. के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर उल्लाह सिद्धकी, निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं एसीसीयू की टीम एवं थाना भिलाई नगर की टीम द्वारा  संयुक्त रूप से  कार्यवाही किया गया |