Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भी परियोजना अधिकारियों की पदोन्नति

  रायपुर।   असल बात न्यूज़।।   राज्य में पदोन्नति के लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न परियोजना अधिकारियों क...

Also Read

 

रायपुर। 

असल बात न्यूज़।।  

राज्य में पदोन्नति के लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न परियोजना अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। इनकी परियोजना अधिकारी से संयुक्त आयुक्त के पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नति के पश्चात इन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का भी आदेश जारी कर दिया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेशानुसार 8 परियोजना अधिकारियों को संयुक्त आयुक्त के पद पर पदोन्नति दी गयी है। 

पदोन्नत अधिकारियों में श्री लोकनाथ साहू, उप संचालक जिला पंचायत रायपुर, श्री भागीरथी जोशी, ओ.एस.डी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, श्री जितेन्द्र कुमार साहू उपायुक्त विकास आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर, श्रीमती सीमा मिश्रा उपायुक्त प्रधानमंत्री  आवास प्रकोष्ठ, श्रीमती सरिता तिवारी उपायुक्त (वि) कमिश्नर कार्यालय, श्री शत्रुहन प्रसाद वर्मा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, श्री अजय कुमार मिश्रा परियोजना अधिकारी दुर्ग और श्री दिलीप कुमार कुर्रे परियोजना अधिकारी राजनांदगांव को पदोन्नत कर संयुक्त आयुक्त बनाया गया है।