Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

फ्रेंच फ्राइज की जगह ट्राई करें पंपकिन फ्राइज, टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी है ये Recipe

   नई दिल्ली. बच्चे हो या बड़े फ्रेंच फ्राइस हर किसी को खाना बेहद पसंद होता है। हालांकि कुछ लोग इसका स्वाद तो पसंद करते हैं लेकिन वजन बढ़न...

Also Read

 


 नई दिल्ली. बच्चे हो या बड़े फ्रेंच फ्राइस हर किसी को खाना बेहद पसंद होता है। हालांकि कुछ लोग इसका स्वाद तो पसंद करते हैं लेकिन वजन बढ़ने के डर से इसे खाने से परहेज करते हैं। अगर आप भी अभी तक इसी डर की वजह से फ्रेंच फ्राइस के लिए अपनी क्रेविंग को दबाए बैठे हैं तो ट्राई करें फेमस शेफ संजीव कपूर की ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपी पंपकिन फ्राइज। पंपकिन फ्राइज़ की रेसिपी आसानी से बनने वाली स्नैक रेसिपी है, जिसे आप किसी भी मौके पर बना सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं पंपकिन फ्राइज।  

पंपकिन फ्राइज बनाने के लिए सामग्री-
- 1  कद्दू
 -2  बड़े  चम्मच  वर्जिन ऑलिव ऑयल 
-1/2  चम्मच  पैपरिका  पाउडर
-1/2  छोटा  चम्मच  चिली फ्लेक्स
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी  पाउडर 
-1  छोटा  चम्मच  लहसुन  पाउडर
-1/2  छोटा  चम्मच  जीरा
-1/2  चम्मच  तुलसी
-1/2  चम्मच  थाइम
-1/2  चम्मच  अजवायन
-नमक  आवश्यकता अनुसार

पंपकिन फ्राइज बनाने की रेसिपी- 
पंपकिन फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले ओवन  को  200  डिग्री  सेल्सियस के टेम्प्रेचर पर प्री- हीट करके  शुरू करें। इस बीच, एक  बेकिंग ट्रे को एल्युमिनियम फॉयल  से  लाइन  करें  और  एक  तरफ  रख  दें। अब  कद्दू  का  छिलका  उतारकर फ्राइज के आकार के  टुकड़ों में काट लें। अब, एक  मीडियम शेप के बाउल में, थोड़ा  सा  ऑलिव ऑयल डालकर उसमें  कद्दू के सभी स्लाइस को टॉस करके इसके ऊपर कटे हुए अजवायन के  फूल, लहसुन, बेसिल और  अजवायन  के  पत्ते  छिड़कें। इसके बाद नमक, पैपरिका और चिली  फ्लेक्स  डालकर अच्छी  तरह  टॉस  करें  ताकि उस पर मसालों  और  हर्ब्स  की  एक  समान  परत  चढ़  जाए। अब  इन  फ्राइज को  बेकिंग  ट्रे पर  सिंगल लेयर  में  रखते हुए  ट्रे को प्री हीटेड ओवन में स्लाइड करें। लगभग  20-25  मिनट  के लिए  फ्राइज  को  सुनहरा  भूरा  होने  तक  और  सभी  तरफ  से  कुरकुरा  होने  तक  बेक  करें।  इन्हें ओवन  से  निकालें  और  एक  सर्विंग  बाउल  में  अपनी  पसंद  की  डिप  के  साथ  गरमागरम  सर्व करें।