Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

  माननीय मुख्यमंत्री जी का साद्र आभार, दिया श्रमिकों के बच्चों के लिए षिक्षा योजना का उपहार-सुशील सन्नी अग्रवाल  रायपुर । असल बात न्यूज़।।  ...

Also Read

 

माननीय मुख्यमंत्री जी का साद्र आभार, दिया श्रमिकों के बच्चों के लिए षिक्षा योजना का उपहार-सुशील सन्नी अग्रवाल 

रायपुर ।

असल बात न्यूज़।।  

छत्तीसगढ़ राज्य में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने उनके वार्षिक छात्रवृत्ति की राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। वही बच्चों को गणवेश और पुस्तक के  लिए दी जाने वाली राशि को भी बढ़ा दिया गया है।इस तरह से राज्य में श्रमिकों को बच्चों बड़ी आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने बच्चों के हित में यह बड़ा निर्णय लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने छत्तीसगढ़ राज्य कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति और गणवेश तथा पुस्तक कॉपी के लिए राशि प्रदान की जाती है। अब इस राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। माना जा रहा है कि सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से श्रमिकों के बच्चों का पढ़ाई की तरह आकर्षण बढ़ेगा। राज्य शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को मिलने वाली की वार्षिक छात्रवृत्ति की राशि अब ₹1000 से बढ़कर ₹15 सौ रुपए और छात्राओं की राशि 15 साल से बढ़कर ₹2000 हो जाएगी। इसके साथ गणवेश एव पुस्तक कॉपी की राशि को छात्रों के लिए बढ़ाकर


छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि छत्तीसगढ़ के श्रमिक हितैषी माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप श्रमिकों के बच्चों (पुत्र/पुत्रियों) को बेहतर से बेहतर शिक्षा के अवसर एवं उनके चहुमुखी विकास हेतु कर्मकार कल्याण मंडल में निम्न योजनाएं संचालित है। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं जिनकी प्रेरणा से श्रमिक बच्चों के विकास हेतु ऐसी योजनाएं बन सकी है।  

योजनाओं का विवरण - 

क्र. कक्षावार विवरण वार्षिक छात्रवृत्ति राशि गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु देय राशि राशि बढौत्तरी उपरांत मिलने वाली राशि 

छात्र छात्रा छात्र छात्रा छात्र छात्रा

1. कक्षा 01 से 08 वीं तक 1000 1500 1000 1000 2000 2500

2. कक्षा 6वीं से 8वीं तक 1500 2000 2500 3000

3. कक्षा 9वीं से 12वीं तक 2000 3000 2000 2000 4000 5000