Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ad

ठंड में बनाएं गर्मा-गर्म बादाम का हलवा, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है जबरदस्त

    सेहत के लिए बादाम काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। कई लोग बादाम को फ्राई करके खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग रोजाना सुबह भीगे बादाम ...

Also Read


 

 सेहत के लिए बादाम काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। कई लोग बादाम को फ्राई करके खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग रोजाना सुबह भीगे बादाम को खाली पेट खान पसंद करते हैं। ठंड के मौसम में आप गर्मा-गर्म बादाम हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए केवल कुछ चीजों की जरूरत होती है, लेकिन यह स्वाद और पोषण से भरपूर होता है।

बादाम का हलवा की सामग्री

बादाम 
दूध
घी
इलायची पाउडर
केसर 
शक्कर 

कैसे बनता है बादाम का हलवा

- इसे बनाने के लिए बादाम को धोकर 4 घंटे के लिए भिगो दें, चाहें तो रात भर के लिए भी भिगो सकत हैं। फिर भीगे बादाम का छिलका उतार दें।

- फिर ग्राइंडर में बादाम, शक्कर और थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई में घी गरम करें।

- बादाम का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं फिर इसमें केसर का दूध डालें, अच्छी तरह मिलाएं और मीडियम आंच पर 1-2 मिनट तक पकाएं।

- जैसे ही यह गाढ़ा होने लगे 1 बड़ा चम्मच घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- जब रंग बदलने लगे तो गैस बंद कर दें। बादाम हलवा तैयार है। चाहें तो इसे मेवा, काजू और पिस्ता के टुकड़े से गार्निश करने के बाद सर्व कर सकते हैं।