Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

हिंदुस्तान में नफरत, डर और हिंसा फैलायी जा रही है - राहुल

    बुरहानपुर,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के ...

Also Read

 


 

बुरहानपुर,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है और भारत जोड़ो यात्रा इसी के खिलाफ है।
श्री गांधी ने महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरेली में प्रवेश किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेताओं ने श्री गांधी का स्वागत किया। राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह भी आयोजित किया गया।
श्री गांधी ने कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर के माहौल के कारण किसान, श्रमिक और युवा सभी परेशान हैं। इन लोगाें के मन में डर फैलाया जा रहा है। इन्हीं बातों के खिलाफ कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकालने का तय किया, जो कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जब यात्रा प्रारंभ हुयी थी, तब विपक्ष ने कहा था कि यह यात्रा पैदल नहीं की जा सकती है। लेकिन हम कन्याकुमारी से मध्यप्रदेश तक आ गए हैं और यहां पर 370 किलाेमीटर चलेंगे। हम जम्मू कश्मीर तक पैदल जाएंगे और श्रीनगर में तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने से हमें कोई नहीं राेक सकता है।