Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शांति नगर निवासी फरार आरोपी, महादेव सट्टा किंग, सतनाम सिंह का सरेंडर,पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा था अलग अलग कोनों पर

     ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी।   दुर्ग पुलिस की लगातार अंतर्राज्यीय स्तर पर की जा रही...

Also Read

 

  ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी। 

दुर्ग पुलिस की लगातार अंतर्राज्यीय स्तर पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से हो गया था भयभीत।

दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, बिलासपुर, कोटा, छिन्दवाड़ा, सिवनी, दिल्ली व भोपाल में पूर्व में की गयी रेड कार्यवाही से टूटने लगी थी कमर

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।। 

दुर्ग जिले में महादेव एप्प पर सट्टा एप्प चलाने के मामले में फरार शांतिनगर निवासी महादेव सट्टा किंग, सतनाम सिंह ने सरेंडर कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर माह में कोहका क्षेत्र में महादेव सट्टा पर की गयी कार्यवाही के बाद से वह फरार हो गया था।पुलिस के अनुसार  सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन कर रहा था। पुलिस के दबाव के कारण परिवार से मिलने न आ जा पाने से वह  अत्यंत परेशान हो गया था।

पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 22.10.2022 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑन लाईन पैसे का लेन देन कर सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी जिसमें आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग लैपटॉप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सट्टा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया था। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी प्राप्त हुयी थी। जिससे चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1030/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक धूत अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। बाद में फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम गिरफ्तार किया जा चुका है। सतनाम सिंह की पतासाजी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देष के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था। जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने ना आ पाने से अत्यधिक परेषान हो गया था जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवष हो गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।