Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उधारी का पैसा वापस मांगता था तो पत्थर से कुचल कर मार दिया

उतई, दुर्ग। असल बात न्यूज़।।   उतई थाना क्षेत्र में धोंराभाटा में जो लाश मिली थी उस मामले का खुलासा हो गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह...

Also Read
उतई, दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।  

उतई थाना क्षेत्र में धोंराभाटा में जो लाश मिली थी उस मामले का खुलासा हो गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। यह जानकारी सामने आई है कि मृतक उधारी का पैसा वापस मांग रहा था और पैसा वापस नहीं देने के कारण आरोपी ने पत्थर से कुचलकर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।आरोपी योगेश कुमार साहू उम्र २३ वर्ष निवासी अंडा हाल मुक़ाम भोपाल निकला है जो कि मृतक का मौसेरा भाई बताया जा रहा है।

मृतक  ईश्वर साहू उम्र ३६ वर्ष निवासी अंडा है। पुलिस जानकारी मिली है कि आरोपी ने ₹15000 ऊधारी लिया था और वापस नहीं कर रहा था। घटना के दिन आरोपी ने मृतक को जमकर शराब पिलाई और पत्थर से कुचल कर मार दिया।