देश के साथ छत्तीसगढ़ भी दीवाली मना रहा है। प्रदेश की सियासत का अहम हिस्सा रहने वाले चेहरों के कुछ बयान सामने आए हैं। बधाई दीवाली की है ...
देश के साथ छत्तीसगढ़ भी दीवाली मना रहा है। प्रदेश की सियासत का अहम हिस्सा रहने वाले चेहरों के कुछ बयान सामने आए हैं। बधाई दीवाली की है मगर इनमें सियासी महक भी छुपी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके डॉ रमन सिंह के दिवाली संदेश में सियासी तंज भी था।
डॉ रमन सिंह ने अपने संदेश में कहा- देश में खुशी का माहौल था, जब भगवान रामचंद्र अयोध्या आए। हम रामचंद्र के ननिहाल में रहते हैं। दिवाली की शुभकामनाएं,पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ें, स्थानीय कारिगारों को काम मिले, वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाएं।
इस संदेश के अलावा ट्वीट में डॉ रमन ने लिखा- आज दीपावली के दिन ही 14 वर्षों के वनवास उपरांत प्रभु श्री रामचंद्र जी, माता जानकी और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या नगरी वापस लौटे थे। यह शुभ दिवस जिस प्रकार अयोध्या में नव रामराज्य लेकर आया था, उसी प्रकार भांचा राम के ननिहाल में भी सुशासन व समृद्धि स्थापित हो ऐसी कामना करता हूं।
छत्तीसगढ़ के जनजीवन में उजियारा आये- अरुण साव
छत्तीसगढ़
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व 
पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के जन जीवन में उजियारा 
आने की कामना की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि दीपों का यह 
त्यौहार राज्य के विकास और जनता के जीवन में खुशहाली लाये। प्रदेश भाजपा की
 ओर से राज्य के सभी लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं समर्पित हैं।
छत्तीसगढ़ के जनजीवन में खुशहाली आये- चंदेल
छत्तीसगढ़
 विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश वासियों को दीपावली 
पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के जन जीवन में 
खुशहाली आने की कामना की है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि अंधकार
 को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह त्यौहार राज्य के विकास के साथ जनता के 
जीवन में उजाला लाये। प्रदेश भाजपा विधायक दल की ओर से राज्य के सभी लोगों 
को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ख्यमंत्री मांग रहे समृद्धि 
सीएम
 बघेल ने अपनी दीवाली के संदेश में लिखा - आप सभी प्रदेशवासियों को दीपावली
 पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, 
घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे, ऐसी कामना करता हूँ। आइए! हम 
सब स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।
कांग्रेस बोली- हम खुशहाली लाएं हैं 
कांग्रेस
 ने प्रदेश को खुशहाली देने का दावा किया है। पार्टी के संचार विभाग के 
प्रमुख सुशील आनंद ने कहा- राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त 
से दीपावली में रौनक आई है, कर्मचारियों के डी ए में बढ़ोतरी का असर बाजार 
की रौनक बढ़ी, किसान के घर पैसा गया बाजार गुलजार हो गया। कांग्रेस सरकार और
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर साबित कर दिया सरकार की प्राथमिकता 
में राज्य खेती और किसानी है।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार देश के अकेली सरकार है जो अपने किसानों का धान की कीमत 2500 रू. देती है। वायदों को निभाने की प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी में है। मोदी सरकार द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य से 1 रू. भी ज्यादा भुगतान रोक लगाने के बाद कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार के इस किसान विरोधी निर्णय के रूप में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू किया है। जिनमें किसानों को प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 9000 रू का भुगतान किया जा रहा। इसका लाभ धान ही वही मक्का, कोदो, कुटकी रागी, गन्ना उत्पादक किसानों के साथ साथ फल उत्पादक किसानों को भी मिल रहा है।
  
  

"
"
" alt="" />
" alt="" />


