Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार, पीएम मोदी सहित ये प्रमुख नेता भी होंगे शामिल

  नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल ...

Also Read

 

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। नेताजी का शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया है। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। आज दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा। सैफई में इसके लिए प्रशासन और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने पूरी तैयारियां भी कर ली हैं। अंतिम विदाई के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंच गए हैं।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। करीब 3 बजे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा। सैफई के प्रधान रामफल वाल्मीकि ने बताया कि नेताजी के निधन पर पूरे देश और उत्तर प्रदेश के जिलों से नेताजी के चाहनेवाले, संपर्क रखने वाले पार्टी के और गैर पार्टी के लोग अंतिम दर्शन कर शोक संवेदना अर्पित करने यहां पहुच रहे है। इसको ध्यान में रखते हुए अंत्येष्टि स्थान पर बड़ा और विशाल पंडाल बनाया गया है।

मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल आदि अन्य प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है। हेमंत सोरेन, ओम बिड़ला, केसीआर, कमलनाथ समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे। महाराष्ट्र से एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले भी आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।