Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

शिवराज ने किया 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

    इंदौर,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन किया। श्री चौहान ने यहां दो हजार 519 करोड़ र...

Also Read

 


 इंदौर,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 69 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन किया।
श्री चौहान ने यहां दो हजार 519 करोड़ रुपए की लागत के 69 सीएम राइज स्कूलों के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर कन्याओं का पूजन भी किया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि वे भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। वहां उस समय पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं। उस समय उनके मन में आता था कि सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाएं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि अब उनका वो विचार सीएम राइज स्कूल के रूप में साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग भी भव्य होगी। इसमें लैब, खेल के मैदान, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और अच्छा पढ़ाने वाले शिक्षक होंगे।
मुख्यमंत्री ने माता-पिता से आग्रह किया कि वे पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को प्रोत्साहित करें, ताकि बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर के साथ-साथ खिलाड़ी बन सकें और विभिन्न क्षेत्रों में नये कीर्तिमान गढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करवाने का एक ऐतिहासिक फैसला किया है।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री तुलसी सिलावट और उषा ठाकुर भी उपस्थित रहे। 

असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता