Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

रेलवे कर्मचारियों के 78 दिनों के उत्पादकता लिंक्ड बोनस के भुगतान को मिली कैबिनेट की मंजूरी

    वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए है यह बोनस नई दिल्ली। असल बात न्यूज़।। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए रेल कर्मचारियों क...

Also Read

 

  वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए है यह बोनस

नई दिल्ली।
असल बात न्यूज़।।

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए रेल कर्मचारियों को उत्‍पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को कार्योत्तर मंजूरी आज दे दी है।पात्र रेल कर्मचारियों को इस पीएलबी का भुगतान  दशहरा/पूजा की छुट्टियों से पहले कर दिया गया है। इस वर्ष  लगभग 11.27 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी राशि का भुगतान किया गया है।

 प्रति पात्र रेल कर्मचारी को पीएलबी की राशि के रूप में अधिकतम  17,951/-रुपए का भुगतान किया गया है। 78 दिनों के लिए। उपरोक्त राशि का भुगतान विभिन्न श्रेणियों ट्रैक मेंटेनर, ड्राइवर और गार्ड, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, कंट्रोलर, पॉइंट्समैन, मिनिस्टीरियल स्टाफ और अन्य ग्रुप 'सी' स्टाफ  को किया गया है। 

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान पर देश पर कुल  1832.09 करोड़ रुपये होने का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने का अनुमान लगाया गया है।  कोविड-19 के बाद की चुनौतियों के कारण प्रतिकूल वित्तीय स्थिति के बावजूद पीएलबी के भुगतान का उपरोक्त निर्णय लिया गया है। 

भुगतान किए गए पीएलबी दिनों की वास्तविक संख्या परिभाषित सूत्रों के आधार पर निकाले गए दिनों से अधिक है। पीएलबी का भुगतान रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में कार्य करता है।