Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, ने पंजीयन शिविर में नोनियों को बाँटा चेक

  रायपुर। असल बात न्यूज़।।                    रायपुर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-67, भक्त माता कर्मा वार्ड एवं वार्ड क्रम...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

                  

रायपुर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-67, भक्त माता कर्मा वार्ड एवं वार्ड क्रमांक-68, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड के चंगोराभाठा एवं भाठागांव में श्रम विभाग द्वारा आयोजित पंजीयन शिविर में चेक वितरण किया गया। उक्त शिविर में  मुख्यमंत्री जी की श्रम हितैषी योजनाओं ’’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’’ के हितग्राहियों को चेक वितरित किया गया।छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के  अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल ने यह चेक वितरित किया।

 सहायता योजना’’ के तहत वार्ड की 7 नोनियों नंदिनी साहू, सरिता देवांगन, गोविन्द सिंह चौहान, अनुसुइया बाई चौहता, रजनी गिरेपुन्जे, ललिता निषाद एवं तुलसी बाई साहू को 20-20 हजार की सहायता राशि, कुल राशि रू. एक लाख 40 हजार चेक प्रदान किया गया। इस सहायता राशि से हितग्राहियों को स्वरोजगार/उच्च शिक्षा मे मदद मिलेगी।

चेक वितरण पश्चात् श्री अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यह योजना  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से है, जिसमें श्रमिक की आश्रित पुत्रियों को उच्च शिक्षा एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए राशि रू. 20 हजार सीधे उनके खाते में प्रदान किया जाता है, ताकि हमारे प्रदेश की बेटियां योजना का नाम के अनुरूप सशक्त हो सके।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-67 के पार्षद  उत्तम साहू , रायपुर संभाग सहायक श्रमायुक्त, अनिल कुजुर , वरिष्ठ काग्रेस कार्यकर्ता  आवेश खान,  शरद गुप्ता,  शंकर सेन,  मनहरण यादव, सिद्धी ठाकुर, मानसी शर्मा,  मोहन साहू एवं श्रमिक साथी एवं वार्डवासी भारी संख्या में उपस्थित थे। 



असल बात न्यूज़

सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय 

 पल-पल की खबरों के साथ अपने आसपास की खबरों के लिए हम से जुड़े रहे , यहां एक क्लिक से हमसे जुड़ सकते हैं आप

https://chat.whatsapp.com/KeDmh31JN8oExuONg4QT8E

...............


असल बात न्यूज़

खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता