Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा..

    नई दिल्ली. चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ यूनवर्सिटी की जिस छात्र ...

Also Read

 


 

नई दिल्ली. चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ यूनवर्सिटी की जिस छात्र पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है, उससे चैटिंग करने वाला युवक सेना का जवान निकला। बताया जा रहा है कि सेना के जवान ने ही आरोपी लड़की को अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने वाले सेना के जवान से आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट पूछताछ कर रही है।

मामले में जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने वाला आर्मी का जवान जम्मू का रहने वाला है। इसका नाम संजीव कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास तैनात है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लड़की और सेना के जवान के बीच चैटिंग पुलिस को हाथ लगी है। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ है।

आर्मी जवान और आरोपी छात्रा के बीच होती थी चैटिंग

हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की ने हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी। फोन में उसके अपने ही वीडियो थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस को ये बताया है। लेकिन आर्मी जवान से चैटिंग के खुलासे के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस उक्त जवान से पूछताछ करने की तैयारी में जुटी है।