Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका लाइव मैच

  नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 के सुपर 4 का तीसरा मुकाबला दुबई में खेला जाना है। एशिया कप के इस सीजन में भारत और श्रील...

Also Read

 


नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 के सुपर 4 का तीसरा मुकाबला दुबई में खेला जाना है। एशिया कप के इस सीजन में भारत और श्रीलंका के बीच ये पहली भिड़ंत है, जो आखिरी भी हो सकती है। इससे पहले श्रीलंका ने अपना सुपर 4 का पहला मैच जीत लिया और भारतीय टीम को पहले मैच में हार मिली है। ऐसे में ये मैच दिलचस्प होने वाला है, जहां दिग्गज सितारों से सजी टीम इंडिया पर दबाव होगा, जबकि श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी जीत की तरफ देख रही होगी। ऐसे में जान लीजिए कि भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।  

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 के सुपर 4 का तीसरा मैच कब और कहां खेला जाएगा?

India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4 का मैच मंगलवार 6 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 सुपर 4 का तीसरा मैच किस समय शुरू होगा?

एशिया कप के 15वें सीजन के सुपर 4 का तीसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच भारतीय समय के अनुसार रात 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। टॉस के समय दुबई में साढ़े 5 बजे होंगे।

India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4 Match का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2022 सुपर 4 के इस बड़े और कड़े मुकाबले का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर उठा सकते हैं, जबकि डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मुकाबले का लाइव प्रसारण होगा।  

India vs Sri Lanka Asia Cup 2022 Super 4 Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? 

आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप के सुपर 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। कंप्यूटर या लैपटॉप पर मुकाबला लाइव देखने के लिए हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके अलावा अगर आपको भारत बनाम श्रीलंका मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़नी हैं तो फिर आप livehindustan.com के क्रिकेट सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।