Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सैल्यूट तिरंगा की बाइक तिरंगा रैली में वंदे मातरम की धूम, रैली ने पूरे शहर में भ्रमण किया

भिलाई । असल बात न्यूज़।। सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा देश की  स्वतंत्रता  की 75 वीं वर्षगांठ को  भारतीय आजादी का अमृत महोत्...

Also Read


भिलाई ।

असल बात न्यूज़।।

सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा देश की  स्वतंत्रता  की 75 वीं वर्षगांठ को  भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया।रैली, बीएसएफ हेड क्वार्टर रिसाली से प्रारंभ हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में उत्साह युवा शामिल हुए।रैली का शुभारंभ बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनीष सिन्हा जी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकरे ने देते हुए बताया कि  घर-घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार  के तहत निकाली गई बुलेट बाइक तिरंगा रैली का उत्साह राष्ट्र भक्तों में देखते ही बनता था।  वंदे मातरम, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों लगाते हुए रैली निकली जिससे एक देशभक्ति का वातावरण हर जगह नजर आ रहा था। रैली बीएसएफ हेड क्वार्टर से निकलकर इस्पात नगर, मैत्री वेदर आजाद चौक पर पहुंची जहां  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला विंग के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया।  शहीद रंजीत सिंह साहू के स्मारक पर  तिरंगा संगठन द्वारा माल्यार्पण किया गया।  डीपीएस चौक में  शनि मंदिर हनुमान मंदिर के संस्थापक कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।   रैली सिविक सेंटर होते हुए बेरोजगार चौक से नारा लगाते हुए ग्लोब चौक पर पहुंची जहां पर शिव शक्ति महिला समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। सेक्टर 7 मैं प्रवेश के दौरान वहां के  पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने तिरंगा रैली का स्वागत किया।   रैली का कल्याण महाविद्यालय पहुंचने पर  एनएसएस के छात्र छात्राओं ने  पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

  अतिथि प्राचार्य डॉक्टर आरपी अग्रवाल एवं बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनीष सिंहा एवं उप प्राचार्य श्रीमान पटेल एवं एनएसएस के प्रभारी विनय शर्मा  का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम का सामूहिक गान सभागार में किया गया। डीपीएस स्कूल आमदी नगर के शालेय छात्रों ने प्रशिक्षक  यासीन खान के नेतृत्व में देश भक्ति   गीत  की प्रस्तुति दी। 

इस अवसर पर बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने कहा हम भारत की आजादी का अमृत वर्ष बना रहे हैं। हम गौरवान्वित है देश की उन्नति और प्रगति के लिए कि हमारा देश अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक अनेक विकास के मुकाम को हासिल किया वर्तमान परिवेश में आएगा देशभक्ति की भावना की प्रेरणा देती है जो कि भावी पीढ़ी के लिए हमें निरंतर ऐसे करते रहना चाहिए।  डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा गीत प्रस्तुत किए जाने पश्चात उन्हें पार्टिसिपेट प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।  सैल्यूट तिरंगा के मुख्य सलाहकार मुख्य वक्ता भांजी रावले वंदे मातरम गीत के विषय में पूरी जानकारी दी और कहा किसी काम से प्रेरित होकर अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और साधु सन्यासियों ने हमें स्वतंत्रता प्राप्त कराया तथा तिरंगा के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी गई।

*इस अवसर पर मनोज ठाकरे ने तिरंगा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार झा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्र के निर्देश पर वंदे मातरम गायन का 25 लाख देशभक्तों एवं बच्चों छात्रों द्वारा गाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जो हमने लगभग अब तक बात पर स्कूलों में जाकर वंदे मातरम का गायन पूरे प्रदेश में किया है और जल्द ही 15 अगस्त तक 75 स्कूल में 75 ईयर पर वंदे मातरम गाने का रिकॉर्ड बनेगा।

आयोजन का संचालन स्काउट गाइड की पूर्व  स्काउट गाइड की डिस्ट्रिक्ट आयुक्त नीता चौरसिया ने किया।

इस अवसर पर आयोजन में मुख्य रूप से हरे कृष्णा डॉ लक्ष्प्रद शेर सिंह परिहार वी नागेश्वर राव अनिल साहू रजनीकांत पांडे पूर्व सैनिक पवन निषाद हरप्रीत सिंह अशोक कुलकर्णी शेर सिंह परिहार अशोक जैन पूर्व सैनिक परिषद के सभी सदस्य प्रशांत क्षीर सागर शशिकांत दुबे अशोक जैन अब्दुल नासिर रवि सोनी कासिम रायपुरिया श्रीमती सुमन उन्नी नारायण सिंह राजपूत ललित चोपड़ा अरुण शर्मा ललिता सिंह कल्पना स्वामी अनिल साहू पार्षद रिसाली रमा साहू आदित्य टंडन डॉ प्रमोद नामदेव के अलावा पूर्व सैनिक परिषद के लगभग 72 सदस्य एवं सैल्यूट तिरंगा संगठन के 62 सदस्य के अलावा डीएवी स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों के छात्र कल्याण महाविद्यालय के प्रोफेसर लेक्चरर एवं अन्य स्टाफ  उपस्थित होकर देशभक्ति के जज्बा को मजबूती प्रदान की। आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला अध्यक्ष रजनीकांत पांडे ने किया।